यात्रियों के लिये राहत वाली खबर : भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन अब नवंबर तक, रोजाना इसी समय चलेगी ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर कटिहार स्पेशल | Prabhat Khabar Network

यात्रियों की सुविधा के लिए, भागलपुर-कटिहार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (03407/03408) की सेवा 30 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय और ठहराव के साथ प्रतिदिन चलेगी, जिससे यात्रियों को भीड़ के समय बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

जमालपुर : श्रावणी मेला और आगामी पूजा के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 03407/03408 भागलपुर-कटिहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की सेवा का विस्तार 30 नवंबर 2026 तक कर दिया है. ट्रेन अपने मौजूदा समय और निर्धारित ठहराव के साथ प्रतिदिन संचालित होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

रोजाना इस समय चलेगी ट्रेन

विस्तारित सेवा के तहत 03407 भागलपुर-कटिहार अनारक्षित स्पेशल प्रतिदिन सुबह 7 बजे भागलपुर से रवाना होकर दोपहर 1 बजे कटिहार जंक्शन पहुंचेगी.

वापसी में 03408 कटिहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल दोपहर 2:10 बजे कटिहार जंक्शन से चलेगी और रात 8:20 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

मुंगेर समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

दोनों दिशाओं में ट्रेन पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

  • अकबरनगर
  • सुल्तानगंज
  • कल्याणपुर रोड
  • बरियारपुर
  • रतनपुर
  • मुंगेर

रेलवे के इस फैसले से भागलपुर, मुंगेर और कटिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों को खास सुविधा मिलने की उम्मीद है. खासकर पूजा और मेले के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेन सेवा से यात्रियों को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें : जमालपुर में पांच गिरफ्तार, दो शराब के नशे में तो तीन के खिलाफ था वारंट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन