जमालपुर में अलग-अलग मामलों में पांच गिरफ्तार, दो शराब के नशे में तो तीन वारंटी
आदर्श थाना जमालपुर | Prabhat Khabar Network
जमालपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो शराब के नशे में पकड़े गए, जबकि तीन के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानतीय वारंट जारी था.
जमालपुर : जमालपुर थाना पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपितों में दो शराब के नशे में पकड़े गये, जबकि तीन के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानतीय वारंट जारी था.
आपके शहर में
शराब के नशे में दो गिरफ्तार
थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि छोटी केशवपुर निवासी शिवनारायण साहू के पुत्र पिंटू साहू और फुलका निवासी लालदेव यादव के पुत्र अवधेश कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. ब्रेथ एनालाइजर और मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
तीन वारंटी भी पकड़े गये
पुलिस ने सदर बाजार ताराचंद गली निवासी विनय सिंह के पुत्र बंटी कुमार उर्फ अमरदीप कुमार, छोटी केशवपुर निवासी प्यारेलाल पासवान के पुत्र विजय पासवान और विजय पासवान के पुत्र राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया.
पुलिस के अनुसार इन तीनों के खिलाफ सक्षम न्यायालय से गैर-जमानतीय वारंट जारी किया गया था. गिरफ्तारी के बाद सभी पांच आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें : मुंगेर में खेल दिवस का अलग अंदाज, 200 5 KM मैराथन में दौड़कर दिया फिटनेस का संदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए