जेकर नाथ भोले नाथ ऊ अनाथ कैसे होई...

Updated:
विज्ञापन

अंगिका गानों से रंगीन हुई अंग महोत्सव की पहली शाम मुंगेर : अंग महोत्सव सह बिहार दिवस कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को अंगिका गानों से शाम रंगीन हो गयी. मुंबई से चल कर आयी लोक गायिका कल्पना ने पंचतत्व पर आधारित अंगरेजी गाने से कार्यक्रम की शुभारंभ की. इसके बाद उन्होंने भगवान शंकर की […]

विज्ञापन

अंगिका गानों से रंगीन हुई अंग महोत्सव की पहली शाम

मुंगेर : अंग महोत्सव सह बिहार दिवस कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को अंगिका गानों से शाम रंगीन हो गयी. मुंबई से चल कर आयी लोक गायिका कल्पना ने पंचतत्व पर आधारित अंगरेजी गाने से कार्यक्रम की शुभारंभ की. इसके बाद उन्होंने भगवान शंकर की आराधना में ” जेकर नाथ भोले नाथ ऊ अनाथ कैसे होई ” गा कर उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया.
उन्होंने एक के बाद एक प्रस्तुति दी. जिसमें ” निमिया के डारि मैय्या झूलेली झुलुअवा…, गंगा बहती है क्यूं…, बाबू जी…, निक लागे भोजपुरिया ” सहित अन्य गीत प्रस्तुत किये. जिस पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे. उन्होंने अंगिका के साथ-साथ न सिर्फ भोजपुरी गीत प्रस्तुत की. बल्कि कई हिंदी गीत भी प्रस्तुत किये. जिसमें आर राजकुमार फिल्म की मशहूर गीत ” गंदी, गंदी, गंदी बात… तथा एक ऊंचा लंबा कद,
दूजा सोनी भी हद… ” प्रस्तुत कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया. वहीं सुर संग्राम के कलाकार दुष्यंत शुक्ला द्वारा ” दमा दम मस्त कलंदर…, अखियां लड़ल बा जब से…, आंही- पानी…, फोनवे से बतिया के…, लगावे लू जब लिपिस्टक.. तथा दरोगा जी चार दिन से पियवा… ”
जैसे गीतों की जबरदस्त प्रस्तुति दी. पटना से आये डाल्फिन म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा ग्रुप व एकल नृत्य प्रस्तुत किये गये. कलाकार माइकल, शिव बली, राजा, दिलीप, निर्मल, सोनू, बिट्टू, पल्लवी, रितिका एवं तुसू ने एक के बाद एक भक्ति व फिल्मी गानों पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान आकाशवाणी भागलपुर से आये वरीय उद्घोषक विजय कुमार मिश्र अपने शायराना अंदाज में लोगों को कार्यक्रम से जोड़े रखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन