युवक का अपहरण कर की पिटाई
मुंगेर : शहर के दो नंबर गुमटी मोगल बाजार के समीप मैदान में गुरुवार की शाम एक युवक बेहोशी की अवस्था में फेंका मिला. जिसकी पहचान रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी दिलीप घोष का बेटा पार्थो घोष उर्फ नोटन घोष के रुप में हुई जो सुबह से ही लापता था. घायल का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में […]
मुंगेर : शहर के दो नंबर गुमटी मोगल बाजार के समीप मैदान में गुरुवार की शाम एक युवक बेहोशी की अवस्था में फेंका मिला. जिसकी पहचान रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी दिलीप घोष का बेटा पार्थो घोष उर्फ नोटन घोष के रुप में हुई जो सुबह से ही लापता था. घायल का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है. परिजनों ने बताया कि पार्थो सुबह में मार्निंग वॉक के लिए निकला और वह घर नहीं लौटा. शाम में पता चला कि वह बेहोशी की अवस्था में दो नंबर गुमटी के समीप पड़ा हुआ है.
लगता है कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और बुरी तरह पिटाई की. मरा हुआ समझ कर यहां फेंक दिया. घायल का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में किया जा रहा है. इधर जानकारों का कहना है कि पार्थो प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाता था. एक लड़की ने एसएमएस कर उसे अपने घर गुरुवार की सुबह बुलाया. जहां लड़की के परिजनों ने कमरे में बंद कर बुरी तरह से उसकी पिटाई की और उसे दो नंबर गुमटी मैदान में फेंक दिया. वैसे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










