पत्नी को पीटा, फिर खा ली कीटनाशक
मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआवाग निवासी कन्हाई कुमार ने पहले अपनी पत्नी रीता कुमारी को बेरहमी से पीटा. फिर मामला को दबाने के लिए कीटनाशक खा ली. जिसे पुलिस ने इलाज के लिए मुंगेर सदर में भरती कराया है. बताया जाता है कि पिटाई में घायल महिला पति के खिलाफ कासिम बाजार […]
मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआवाग निवासी कन्हाई कुमार ने पहले अपनी पत्नी रीता कुमारी को बेरहमी से पीटा. फिर मामला को दबाने के लिए कीटनाशक खा ली. जिसे पुलिस ने इलाज के लिए मुंगेर सदर में भरती कराया है. बताया जाता है कि पिटाई में घायल महिला पति के खिलाफ कासिम बाजार थाना में मामला दर्ज कराया.
उसने पत्नी पर दबाव बनाने के लिए कीटनाशक दवा खा ली. जब पुलिस कन्हाई की गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो उसकी हालत गंभीर बनी थी. पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कांड दर्ज होने पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










