मासांत तक रेल सेवा से जुड़ जायेगा मुंगेर
मुंगेर : वर्षों बाद मुंगेर एक बार फिर रेल सेवा से जुड़ने जा रहा है. 31 मार्च तक मुंगेर-जमालपुर के बीच जहां रेल सेवा प्रारंभ हो जायेगी. वहीं जून तक मुंगेर से खगडि़या व बेगूसराय के बीच भी ट्रेनों का परिचालन आरंभ होगा. मुंगेर-जमालपुर रेल लाइन का निरीक्षण 16 एवं 17 मार्च को रेलवे सुरक्षा […]
मुंगेर : वर्षों बाद मुंगेर एक बार फिर रेल सेवा से जुड़ने जा रहा है. 31 मार्च तक मुंगेर-जमालपुर के बीच जहां रेल सेवा प्रारंभ हो जायेगी. वहीं जून तक मुंगेर से खगडि़या व बेगूसराय के बीच भी ट्रेनों का परिचालन आरंभ होगा.
मुंगेर-जमालपुर रेल लाइन का निरीक्षण 16 एवं 17 मार्च को रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा किया जायेगा और इसके साथ ही ट्रेनों के परिचालन का मार्ग खुल जायेगा. यूं तो मुंगेर-जमालपुर के बीच रेल पटरी का कार्य पूर्ण हो चुका है और गंगा पुल तक ट्रायल इंजन भी दौड़ चुकी है. मुंगेर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है और युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा. मालदह के मंडल रेल प्रबंधक राजेश अरगल ने बताया कि रेल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है
और रेलवे सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद नयी पटरी पर ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ हो जायेगा. मुंगेर स्टेशन में प्लेटफॉर्म निर्माण से लेकर सिग्नल लगाने व इलेक्ट्रिक का कार्य संपादित किया जा रहा है. कार्य कर रहे एजेंसी का दावा है कि मार्च में कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










