इंटर परीक्षा. नकल के लिए परीक्षार्थी अपना रहे नये- नये हथकंडे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
19 निष्कासित, एक फर्जी धराया बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार शनिवार को इंटर परीक्षा के दूसरे दिन सुबह 9:45 बजे से प्रथम पाली में अंगरेजी व दोपहर 1:45 बजे से द्वितीय पाली में मनोविज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया गया. मुंगेर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार बुधवार को इंटर परीक्षा के सातवें […]
विज्ञापन
19 निष्कासित, एक फर्जी धराया
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार शनिवार को इंटर परीक्षा के दूसरे दिन सुबह 9:45 बजे से प्रथम पाली में अंगरेजी व दोपहर 1:45 बजे से द्वितीय पाली में मनोविज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया गया.
मुंगेर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार बुधवार को इंटर परीक्षा के सातवें दिन सुबह 9:45 बजे से प्रथम पाली में अंग्रेजी तथा दोपहर 1:45 बजे से द्वितीय पाली में मनोविज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में सातवें दिन प्रथम पाली में कुल 10,898 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
जबकि विभिन्न केंद्रों पर कुल 370 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में कुल 1273 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया तथा 47 अनुपस्थित रहे. जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा में काफी सख्ती बरतने से छात्र नकल करने के नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं. किंतु वे नकल करते पकड़े भी जा रहे हैं. बुधवार को जहां एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया, वहीं कुल 19 छात्रों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया.
नकल के लिए अपना रहे नये हथकंडे: यह अलग बात है कि इस बार जिला प्रशासन ने इंटर की परीक्षा में कड़ी निगरानी के साथ- साथ नकल पर लगाम लगाने के लिए कई प्रकार के इंतजाम किये हैं. किंतु परीक्षार्थी भी नकल करने के लिए नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं. बुधवार को जिला स्कूल में जिला मत्स्य पदाधिकारी पहुंचे. कमरा संख्या तीन में रौल नंबर 10318 मो. शमशउल हक उन्हें देखते ही घबरा कर अपने प्रश्न- पत्र से उत्तर पुस्तिका को ढकने लगा.
तभी उन्हें उक्त परीक्षार्थी पर शक हो गया. जब वे उसके उत्तर पुस्तिका को गत्ते से हटा कर देखे तो उस पर उर्दू में पांच पंक्ति लिखी हुई थी. जिसके कारण उन्होंने छात्र को केंद्राधीक्षक के हवाले कर दिया. किंतु वहां पर मौजूद एक उर्दू के शिक्षक ने बताया कि गत्ते पर दुआ लिखा हुआ है. जिस पर केंद्राधीक्षक ने उक्त परीक्षार्थी को पुन: परीक्षा देने की अनुमति दे दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










