तेज हवा संग गरजा बादल, ओला के साथ झमाझम हुई बारिश

Updated:
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से कई फसलों को नुकसान विद्युत सेवा प्रभावित मुंगेर : शनिवार की देर रात अचानक हुई बारिश ने जहां मौसम में थोड़ी ठंडक ला दी वहीं कई फसलों को भी नुकसान पहुंचाया. तेज हवा एवं बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत सेवा भी बाधित हुई. बारिश के वजह से शहर की स्थिति […]

विज्ञापन
बेमौसम बारिश से कई फसलों को नुकसान विद्युत सेवा प्रभावित
मुंगेर : शनिवार की देर रात अचानक हुई बारिश ने जहां मौसम में थोड़ी ठंडक ला दी वहीं कई फसलों को भी नुकसान पहुंचाया. तेज हवा एवं बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत सेवा भी बाधित हुई. बारिश के वजह से शहर की स्थिति नारकीय हो गयी है.
तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश: शनिवार को आधी रात के बाद आसमान में अचानक काले बादल छा गये तथा हवाएं काफी तेज चलने लगे. देखते ही देखते झमाझम बारिश भी शुरू हो गयी. लगभग दो घंटे तक हुई. वहीं तेज हवाओं के चलने से मौसम में थोड़ी ठंडक आ गयी.
कई फसल को फायदा, कुछ को नुकसान: अचानक हुई बारिश से कई फसलों को फायदा हुआ तो कुछ को नुकसान भी पहुंचा. तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं का फसल जमीन पर लेट गया. जिससे फसल के दानों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. साथ ही वैसे दलहनी फसल जिसमें फूल लगे हुए थे, उसे भी नुकसान पहुंचने की संभावना है.
कहते हैं कृषि वैज्ञानिक: कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि इस बारिश से अधिकांश फसलों को फायदा पहुंचा है. जिसमें लत्तर वाली सब्जियां, मक्का, सरसों व आम प्रमुख है. फसलों को एक सिंचाई मिल गयी. वहीं जो खेत खाली पड़े हुए थे, उसमें अब किसान गरमा मक्का, प्याज व मूंग लगा सकते हैं.
खैरा से प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंंड क्षेत्र में रविवार सुबह अचानक हुए बारिश व ओला से किसान परेशानी महसूस कर रहे हैं. किसान भवानी सिंह, राजेंद्र सिंह, मसुदन तमोड़ी, गिरधारी यादव बनारसी यादव बताते हैं कि बारिश के साथ ओला गिरने से रबी फसल के अलावे आम फसल को भी नुकसान होने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन