लूट व छिनतई के मामलों का उद्भेदन नहीं कर पा रही पुलिस
मुंगेर : मुंगेर में पिछले एक माह के दौरान हुई लूट व छिनतई के मामलों का पुलिस उद्भेदन नहीं कर पा रही. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के समीप पिस्तौल की नोक पर लूटे गये एलआइसी एजेंट के लुटेरों की जहां पहचान नहीं हो पायी है. वहीं शहर के बेकापुर में दिनदहाड़े शिक्षिका से […]
मुंगेर : मुंगेर में पिछले एक माह के दौरान हुई लूट व छिनतई के मामलों का पुलिस उद्भेदन नहीं कर पा रही. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के समीप पिस्तौल की नोक पर लूटे गये एलआइसी एजेंट के लुटेरों की जहां पहचान नहीं हो पायी है. वहीं शहर के बेकापुर में दिनदहाड़े शिक्षिका से छिनतई के मामले में भी अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.
दूसरी ओर बैंकों में ब्लेड मार कर उपभोक्ताओं का रुपया गायब करने वाले गिरोह का भी अबतक शिनाख्त नहीं हो पाया है. यही कारण है कि बार-बार अपराधी व उचक्के खुलेआम लूट व छिनतई की घटना को अंजाम दे रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










