अपहर्ता पिंटू बिंद ने किया आत्मसमर्पण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : शिक्षकों से रंगदारी वसूलने वाला एवं बैजलपुर हाई स्कूल हवेली खड़गपुर के प्रधानाध्यापक सुबोध साह अपहरण कांड का मुख्य आरोपी पिंटू बिंद ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. मुंगेर के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में उसने आत्मसमर्पण किया. मोस्ट वांटेड अपराधी एवं कथित नक्सली रंजन बिंद गिरोह का मुख्य अपराधी […]
विज्ञापन
मुंगेर : शिक्षकों से रंगदारी वसूलने वाला एवं बैजलपुर हाई स्कूल हवेली खड़गपुर के प्रधानाध्यापक सुबोध साह अपहरण कांड का मुख्य आरोपी पिंटू बिंद ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. मुंगेर के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में उसने आत्मसमर्पण किया.
मोस्ट वांटेड अपराधी एवं कथित नक्सली रंजन बिंद गिरोह का मुख्य अपराधी पिंटू बिंद का नाम पहली बार गत वर्ष बैजलपुर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुबोध साह के अपहरण के मामले में आया था. जिसे फिरौती लेने के बाद छोड़ा गया. इस अपहरण को अंजाम देने वाला पिंटू बिंद था. उसने 31 जनवरी 2016 को नंदलाल बसु चौक के एक व्यवसायी संदीप साह से रंगदारी की भी मांग की थी.
साथ ही प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला शिवपुर लौगांय के शिक्षक राजन कुमार तिवारी को पत्र देकर रंगदारी की मांग की थी. खड़गपुर एवं शामपुर पुलिस के लिए पिंटू बिंद की गिरफ्तारी चुनौती बनती जा रही थी और पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत था. गुरुवार को उसने गुपचुप तरीके से न्यायालय में आत्मसर्मपण कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










