सुसराल में युवक को पत्नी ने खिलाया जहर

Updated:
विज्ञापन

मधेपुरा : उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रहटा गांव स्थित सुसराल में एक युवक को जान से मारने की नियत से पत्नी सास सहित अन्य परिजनों ने जहर खिला दिया. युवक गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में इलाज रत है. घटना रविवार की बतायी जा रही है. इस मामले में युवक के पिता बिंदेश्वरी पंडित ने […]

विज्ञापन

मधेपुरा : उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रहटा गांव स्थित सुसराल में एक युवक को जान से मारने की नियत से पत्नी सास सहित अन्य परिजनों ने जहर खिला दिया. युवक गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में इलाज रत है. घटना रविवार की बतायी जा रही है. इस मामले में युवक के पिता बिंदेश्वरी पंडित ने मधेपुरा एसपी को आवेदन देकर बहू सहित अन्य आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. वहीं गंभीर अवस्था में अचेत युवक का फर्द बयान सदर थाना पुलिस द्वारा दर्ज नहीं किये जाने को लेकर भी परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में सिथिलता बरतने का आरोप लगाया है.

एसपी को दिये गये आवेदन में सदर प्रखंड के बेतौना गांव निवासी बिंदेश्वरी पंडित ने कहा है कि वर्ष 2012 में वह अपने पुत्र घनश्याम पंडित की शादी रहटा गांव निवासी कपिलदेव पंडित की पुत्री बबिता देवी के साथ करवाया था. वर्ष 2014 में अन – बन हो जाने के कारण दहेज अधिनियम के तहत न्यायालय में भरण पोषण का मामला दर्ज करवा दिया. 11 फरवरी 2016 को उसी केस में पैरवी के लिए घनश्याम उदाकिशुनगंज न्यायालय गया था. वहां कुछ लोगों ने सामाजिक पंचायत कर दोनों पति पत्नी के बीच मौखिक समझौता करवा दिया. बबिता देवी अपने पति को लेकर न्यायालय से अपने मायके रहटा चली गयी. 21 फरवरी की रात बबिता अपने परिजनों के साथ मिल कर घनश्याम को जहर खिला दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन