समाज की मुख्यधारा से जुड़ें नक्सली: एसपी

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : 2011 बैच के आइपीएस आशीष भारती ने सोमवार को मुंगेर के नये पुलिस अधीक्षक के पद पर अपना योगदान दिया. मौके पर एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा सहित कई थानाध्यक्ष एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थे. एसपी आशीष भारती ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुंगेर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. गुमराह हो कर […]

विज्ञापन
मुंगेर : 2011 बैच के आइपीएस आशीष भारती ने सोमवार को मुंगेर के नये पुलिस अधीक्षक के पद पर अपना योगदान दिया. मौके पर एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा सहित कई थानाध्यक्ष एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थे. एसपी आशीष भारती ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुंगेर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. गुमराह हो कर युवा व गरीब लोग इससे जुड़ चुके हैं.
उन्होंने नक्सलियों से अपील किया कि वे नक्सल गतिविधि और विचारधारा का त्याग कर समाज की मुख्यधारा से जुड़े. एक सशक्त समाज, जिला, देश व राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाएं. क्योंकि पुलिस और प्रशासन आपके साथ है. जो भी समस्याएं है उसे दूर किया जायेगा और सरकारी स्तर पर मिलने वाले हर सुविधा प्रदान की जायेगी.
उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए जन सहयोग जरूरी है. पुलिस जनता से समन्वयक स्थापित कर अपराध और नक्सल गतिविधियों पर रोक लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि अवैध हथियार निर्माण एवं तस्करी को रोकने के लिए अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने आम जनता से भी अपील किया कि अपराध और अपराधियों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराये. ताकि उस पर नियंत्रण रखा जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन