एससीआरए को बंद करने को लेकर जारी नहीं किया है गजट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमालपुर : सांसद तथा जन अधिकार पार्टी के संस्थापक पप्पू यादव ने एससीआरए को लेकर मंगलवार को इरिमी के निदेशक एके गुप्ता से भेंट की. उन्होंने इरिमी के विभिन्न क्रिया कलापों की जानकारी ली. निदेशक ने उन्हें बताया कि वहां एससीआर को छोड़ कर भी रेल अधिकारियों को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता है. […]
विज्ञापन
जमालपुर : सांसद तथा जन अधिकार पार्टी के संस्थापक पप्पू यादव ने एससीआरए को लेकर मंगलवार को इरिमी के निदेशक एके गुप्ता से भेंट की. उन्होंने इरिमी के विभिन्न क्रिया कलापों की जानकारी ली. निदेशक ने उन्हें बताया कि वहां एससीआर को छोड़ कर भी रेल अधिकारियों को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता है. इसके साथ ही रेल अधिकारियों को वहां नई तकनीकी के बारे में रिफ्रेशर कोर्स भी कराया जाता है.
सांसद को बताया गया कि एससीआरए को बंद करने संबंधी गजट जारी नहीं किया गया है.
तुड़वाया आमरण अनशन समाप्त : सांसद पप्पू यादव ने पिछले पांच दिनों से एससीआरए सहित रेलवे के विभिन्न मांगों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता कपिलदेव मंडल का आमरण अनशन उन्हें जूस पिला कर तुड़वाया. श्री मंडल पिछले 5 फरवरी से जुबली वेल चौक पर आमरण अनशन पर बैठे थे. सांसद ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे संसद से लेकर सड़क तक उनकी मांग को उठायेंगे. बाद वे उन्हें लेकर इरिमी तथा रेल कारखाना के अधिकारियों से भी मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










