कासिम बाजार थाना क्षेत्र में अपराधी सक्रिय

Updated:
विज्ञापन

मांग रहे रंगदारी, नहीं देने पर घरों पर कर रहे गोलीबारी मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र में एक बार फिर जेल में बंद कुख्यात अपराधी पवन मंडल अपना साम्राज्य स्थापित करने की जुगत में है. वह लगातार अपने गिरोह के सदस्यों से व्यवसायी से रंगदारी की मांग करवा रहा है और नहीं देने पर […]

विज्ञापन

मांग रहे रंगदारी, नहीं देने पर घरों पर कर

रहे गोलीबारी
मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र में एक बार फिर जेल में बंद कुख्यात अपराधी पवन मंडल अपना साम्राज्य स्थापित करने की जुगत में है. वह लगातार अपने गिरोह के सदस्यों से व्यवसायी से रंगदारी की मांग करवा रहा है और नहीं देने पर उन लोगों के घरों पर गोलीबारी की जा रही. ताकि इस क्षेत्र में उसका वर्चस्व कायम रहे.
इन दिनों लगातार कई व्यवसायी से पवन मंडल गिरोह के लोग रंगदारी की मांग किया है. जिससे यह साबित होता है कि पवन मंडल अपने क्षेत्र में ही खुद का वर्चस्व कायम करने की कवायद कर रहा है. पवन मंडल मकससपुर कोयरी टोला का मूल निवासी है और वह इस क्षेत्र में अपराध की घटना को अंजाम देता रहा है. उसका जमीन का बड़ा कारोबार है. बिना उसके सहमति से उस क्षेत्र में न तो कोई जमीन व मकान बेच सकता था और न खरीद सकता था. वह जमीन पर कब्जा दिलाने का भी काम करता था.
हुआ विवाद तो कर दिया हत्या.
जमीन विवाद में ही पवन का संजीव मंडल से विवाद हुआ. संजीव मंडल का समर्थन कर रहे पंकज वर्मा की 2 फरवरी 2015 को हत्या कर दी. इस घटना में संजीव व उत्तम वर्मा मुख्य गवाह बना. पंकज की हत्या के बाद पुलिस ने भले ही पवन को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया. लेकिन उसने जेल में ही बंद अमित मंडल के सहयोगी से उत्तम वर्मा की हत्या 27 मार्च 2015 को करवा दिया. हत्या एसपी ऑफिस के बगल में की गयी. अब उसका टारगेट संजीव मंडल है.
गोलू राम चला रहा गिरोह . जेल में बंद पवन मंडल का मुख्य सूटर गोलू राम है जो हत्या दर हत्या को अंजाम दिया, रंगदारी की मांग कर रहा है. बावजूद वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है. गोलू राम के माध्यम से ही पवन मंडल अपना गिरोह को सक्रिय रखा है. गोलू ही है जो पवन के इशारे पर रंगदारी की मांग कर रहा है.
लगातार मांगी जा रही रंगदारी . पवन मंडल गिरोह द्वार लगातार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के व्यवसायी से रंगदारी की मांग की जा रही है. ट्रांसपोर्टर जय नारायण महतो, हार्डवेयर व्यवसायी जेपी सिंह एवं दवा व्यवसायी श्याम साह से रंगदारी की मांग की गयी है. कई व्यवसायी तो उसे रंगदारी की राशि का भुगतान भी किया है.
कहते हैं थानाध्यक्ष . कासिम बाजार थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि पवन मंडल गिरोह के हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है. गोलू राम सहित सभी अपराधी को एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन