तीन नाटक का हुआ मंचन

Updated:
विज्ञापन

अंग नाट्य यज्ञ में भाग लेने मणिपुर, अोडीसा व जमशेदपुर के पहुंचे कलाकार बरियारपुर : अंग नाट्य मंच बरियारपुर द्वारा तीन दिवसीय अखिल भारतीय बहुभाषीय, लघु नाटक, नुक्कड़ नाटक, लोकनृत्य का शुभारंभ शुक्रवार की शाम रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ. फिलिप उच्च विद्यालय के नाट्य मंच पर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार, भाजपा नेता प्रणव […]

विज्ञापन
अंग नाट्य यज्ञ में भाग लेने मणिपुर, अोडीसा व जमशेदपुर के पहुंचे कलाकार
बरियारपुर : अंग नाट्य मंच बरियारपुर द्वारा तीन दिवसीय अखिल भारतीय बहुभाषीय, लघु नाटक, नुक्कड़ नाटक, लोकनृत्य का शुभारंभ शुक्रवार की शाम रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ. फिलिप उच्च विद्यालय के नाट्य मंच पर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार, भाजपा नेता प्रणव कुमार, बीडीओ राजेश कुमार एवं जेआरएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ देवराज सुमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
जबकि कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम निदेशक संजय कुमार ने किया. संयोजक अभय कुमार ने कार्यक्रम के विषय वस्तु एवं उसके उद्देश्य को विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों के समक्ष रखा. रंगकर्मी शालु सागर के नेतृत्व में व पिपुल्स आर्ट मणीपुर द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति की. उड़ीसा झारसुगुड़ा से आये रंगकर्मी देवप्रिया मानना व असम से आये रंगकर्मी दीपा द्वारा एकल नृत्य की प्रस्तुति की गयी. पहले दिन तीन नाटकों का मंचन हुआ. पहला नाटक जमशेदपुर की टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया. जिसमें वर्तमान के परिवेश पर आधारित कन्या के दान करने में होने वाली बातों को उजागर किया गया.
लघु नाटक प्रतियोगिता के दौरान पोल स्टार मणीपुर की टीम द्वारा ” शराब एक जाम ” का मंचन किया गया. पेवम वीर कुमार सिंह के निर्देशन में कलाकारों ने बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया. नाटक के माध्यम से शराब से होने वाले पारिवारिक, आर्थिक एवं शारीरिक कष्टों को दर्शाया गया. कलाकार संतोष मणी, के निजुबाला देवी, नागेंद्र ने नशा मुक्त समाज निर्माण की बात लोगों को अपने कला के माध्यम से दिखाया. दूसरा नाटक विरसा कला सांस्कृतिक दल जमशेदपुर के कलाकारों द्वारा गौतम ”धीरज” के निर्देशन में लालच की प्रस्तुति की गयी. जिसमें ईमानदारी व लालच को दर्शाया गया.
लालच से कमाया गया धन एवं ज्यादा लालच करने वाला मनुष्य अपना सर्वस्व धन किस तरह गंवा देते है. उसे दिखाया गया. कलाकार गौतम घीवर, अशोक सिंह सरदार, सुरज घीवर ने अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया. पहले ही दिन विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए लोगों की भीाड़ उमड़ पड़ी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन