शीघ्र करायें कपड़ा दुकानों का निबंधन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर के वाणिज्य कर उपायुक्त विपिन कुमार ने कहा है कि कपड़ा व्यवसाय पर मूल्य वर्धित कर का अधिरोपण किया गया है. इसलिए कपड़ा व्यवसायी शीघ्र अपने प्रतिष्ठान का निबंधन करायें. वे शुक्रवार की शाम मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में व्यवसायियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर के वाणिज्य कर उपायुक्त विपिन कुमार ने कहा है कि कपड़ा व्यवसाय पर मूल्य वर्धित कर का अधिरोपण किया गया है. इसलिए कपड़ा व्यवसायी शीघ्र अपने प्रतिष्ठान का निबंधन करायें.
वे शुक्रवार की शाम मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में व्यवसायियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने 13 जनवरी को कपड़ा व्यवसाय पर वैट का अधिरोपण किया है. जिसके तहत निबंधन जरूरी है. यथाशीघ्र निबंधन कराने से व्यवसायियों को कोई नुकसान नहीं होगा. क्योंकि वे ग्राहकों से संग्रहित कर ही जमा करेंगे. चैंबर अध्यक्ष राजेश जैन ने वैट संबंधी विभिन्न संकायों को रखा. जिसका मौके पर ही निराकरण किया गया. इस मौके पर अशोक तुलस्यान, उमेश राजगढ़िया, राजकुमार खेमका, संजय चामडि़या, प्रभात कुमार सहित विभिन्न व्यवसायी मौजूद थे.
सामुदायिक विकास प्रशिक्षण
मुंगेर . नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में एकता महिला मंडल की ओर से बीआरसी पूरबसराय में तीन दिवसीय सामुदायिक विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के युवा समन्वयक नंदिता भट्टाचार्या ने की. कार्यक्रम का उद्घाटन मुंगेर के डीडीसी रामेश्वर पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर चमकलाल यादव, रंजीता रानी, रीता महतो, राजीव कुमार गुप्ता, कोमल रानी मुख्य रूप से मौजूद थी.
लकड़हारों ने ट्रैकर्स को पीटा
हवेली खड़गपुर . खड़गपुर थाना क्षेत्र के गोरधुवा गांव में गुरुवार की देर शाम अवैध रुप से लकड़ी काटने वाले लकड़हारों ने भीमबांध के एक ट्रैकर्स की जमकर पिटाई की. जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया.
उसे इलाज के लिए पीएचसी लाया गया. घायल ट्रैकर्स गोरेलाल कोड़ा ने बताया कि जंगल में वन्य जीव एवं अवैध रुप से पेड़ काटने को रोकने के लिए उन्हें ट्रैकर्स के रुप में बहाल किया गया. शुक्रवार को जब गोरधुवा के समीप अवैध रुप से लकड़ी काट रहे लकड़हारों ने हमला कर मुझे घायल कर दिया. वन के क्षेत्रीय पदाधिकारी सरोज कुमार ने बताया कि घायल के बयान पर खड़गपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
बीआरपी व सीआरसीसी ने किया निरीक्षण
हवेली खड़गपुर . गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक अनुसमर्थन के लिए प्रखंड के साधनसेवी व संकुल समन्वयकों की टीम ने कई विद्यालय का निरीक्षण किया. साधन सेवी केएस सुमन, संकुल समन्वयक अमित मानकर, मनोज कुमार, उमेश चंद्र राय, उपेंद्र प्रसाद सिंह, संजीव कुमार ने मध्य विद्यालय लोहची पहुंचे. जहां चेतना सत्र संचालन से लेकर बाहरी व्यवस्था, छात्र प्रगति पत्रक पर चर्चा की. मध्य विद्यालय ललियाडीह में शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को विद्यालय की समुचित व्यवस्था संचालन के आवश्यक निर्देश दिया.
जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश
हवेली खड़गपुर . एसडीओ वसीम अहमद की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक हुई. जिसमें प्रत्येक विभाग को जल्द भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत विद्यालय भवन और आंगनबाड़ी केंद्र के लिए अविलंब भूमि उपलब्ध कराया जाय.
पावर सब स्टेशन के लिए स्वीकृत धपरी व केसौली के भूमि को एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई पूरी कर जमीन उपलब्ध करायी जाय. मौके पर डीसीएलआर कुमार धनंजय, बीडीओ विनय कुमार, अजीत कुमार, सीओ पूर्णेंदु वर्मा, आलोक कुमार, बीईओ कंचनलता सहित अन्य मौजूद थे.
गरीबों के बीच कंबल वितरित
बरियारपुर . बरियारपुर काली स्थान स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को जमालपुर रेल कारखाना के पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस अध्यक्ष चंद्र भानु कुमार ने 100 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया.
उन्होंने कहा कि हर मौके पर लोगों को नि:शक्त व गरीबों की सहायता के लिए खड़ा रहना चाहिए. क्योंकि गरीबों की सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है. बरियारपुर उत्तरी पंचायत के उप मुखिया चंद्र दिवाकर कुमार ने कहा कि हर लोगों को गरीबों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए. मौके पर रामदेव शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, देवकी नंदन सिंह, विनय कुमार गुड्डु, आलोक कुमार, कृषि वैज्ञानिक जेपी शर्मा, नरेश कर्मकार सहित अन्य मौजूद थे.
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश
बरियारपुर . शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद शर्मा ने रतनपुर व बरियारपुर उत्तरी पंचायत के दर्जन भर विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मध्य विद्यालय चिड़ैयाबाद पहुंचे और एमडीएम के भोजन की जांच की. मध्य विद्यालय रतनपुर में बन रहे नये भवन में लगने वाले मेटेरियल की जांच की.
उन्होंने प्रधानाध्यापक को किचन शेड बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में लापरवाही नहीं बरते. शिकायत मिलने पर निश्चित तौर पर उन पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बीआरपी मुदित कुमार, शशिकांत मिश्र, नवल किशोर यादव सहित अन्य मौजूद थे.
जयंती पर बच्चों ने निकाली झांकी
मुंगेर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पखवारा के अवसर पर शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर शादीपुर के बच्चों द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, रानी लक्ष्मी बाई एवं भारत माता के रूपों की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की. सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पखवारा पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया. झांकी में छात्र अभिषेक आर्य, प्रिंस वर्मा, अभिनव आनंद, अर्णव आनंद, अनुभव आनंद, छात्रा अनुप्रिया, अनन्या, निक्की एवं उन्नति ने भाग लिया.
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन कुमार मिश्र ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया. इस मौके पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य उमाशंकर पाठक, कार्यक्रम प्रमुख मनोज कुमार मिश्र, संजीव कुमार मिश्र, विपिन कुमार, ब्रह्मानंद शर्मा, संतोष आनंद, भारती चौधरी, अनीता मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










