व्यापारियों से मांग रहे रंगदारी

Updated:
विज्ञापन

जेल में बंद कुख्यात अपराधी पवन मंडल व अमित मंडल के इशारे पर फिर से मुंगेर के व्यापारियों से रंगदारी की मांग की जाने लगी है. नहीं देने पर इन अपराधियों के गुर्गों द्वारा व्यवसायी को दहशत में लाने के लिए घर पर गोलीबारी की जा रही है और नक्सली के नाम से चिट्ठी भेजी […]

विज्ञापन
जेल में बंद कुख्यात अपराधी पवन मंडल व अमित मंडल के इशारे पर फिर से मुंगेर के व्यापारियों से रंगदारी की मांग की जाने लगी है. नहीं देने पर इन अपराधियों के गुर्गों द्वारा व्यवसायी को दहशत में लाने के लिए घर पर गोलीबारी की जा रही है और नक्सली के नाम से चिट्ठी भेजी जा रही है. अपराधियों के इस हरकत से पुलिस भी सकते में है.
मुंगेर : व्यवसायी सुधीर उर्फ सुब्बा मंडल, पोलटा उर्फ साजन मंडल एवं चंदन तीनों जेल में बंद कुख्यात अपराधी पवन मंडल का रिश्तेदार है. जो पवन के इशारे पर ही आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है. जिस गोलू राम ने फोन कर रंगदारी मांगी वह पवन मंडल का मुख्य शूटर रहा है. इन सभी अपराधियों ने पवन के कहने पर ही 2 फरवरी 2015 को पंकज वर्मा की हत्या कर दी थी. जबकि पंकज हत्याकांड का मुख्य गवाह उत्तम शर्मा की एसपी कार्यालय के बगल में हत्या कर दिया था. हत्या उस समय किया जब उत्तम अपने रेस्टोरेंट में बैठा हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन