बांक गांव में गोलीबारी एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक गांव में जमीन विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट एवं गोलीबारी हुई. हालांकि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो खोखा के साथ त्रिपूरी नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि धु्रव […]

विज्ञापन
मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक गांव में जमीन विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट एवं गोलीबारी हुई. हालांकि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो खोखा के साथ त्रिपूरी नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि धु्रव नारायण सुधांशु और उसी के भतीजे त्रिपूरी के बीच मुर्गी फार्म खोलने के विवाद में मारपीट हुई. जिसमें कई चक्र गोलियां भी चली.
सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और त्रिपूरी को गिरफ्तार कर लिया. घटनास्थल से दो बंदूक का खोखा भी बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि ध्रुव नारायण सुधांशु के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
दुलो मंडल गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया
मुंगेर . पुलिस ने पडि़या गांव में छापेमारी कर दुलो मंडल गिरोह के एक सदस्य पवन मंडल को गिरफ्तार किया है. इसकी पुष्टि एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने की. उन्होंने बताया कि जुगवा मंडल एवं दुलो मंडल गिरोह के बीच गैंगवार हो रही थी. जिसमें कई लोग घायल भी हुए. इन्हीं कांडों में पवन मंडल आरोपी है. जो दुलो मंडल गिरोह का है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया. जबकि जुगवा गिरोह के आधे दर्जन सदस्यों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल के अंदर डाल दिया गया था.
कार्रवाई नगण्य
मुंगेर . जिला युवा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष रविकांत झा एवं युवा जिला महासचिव रामशरण विद्यार्थी ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि जिले में लगातार अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. अपराधियों द्वारा व्यवसायियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला आरंभ हो गया है जो पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन