दुकान से ढाई लाख की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिसने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की मुंगेर : शहर के बेकापुर विजय चौक स्थित कपड़े की दुकान श्री वस्त्रालय में बुधवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर ढ़ाई लाख रुपये के कीमती कपड़ों की चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार की सुबह एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा, कोतवाली थानाध्यक्ष मनोज सिन्हा ने […]
विज्ञापन
पुलिसने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की
मुंगेर : शहर के बेकापुर विजय चौक स्थित कपड़े की दुकान श्री वस्त्रालय में बुधवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर ढ़ाई लाख रुपये के कीमती कपड़ों की चोरी कर ली.
घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार की सुबह एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा, कोतवाली थानाध्यक्ष मनोज सिन्हा ने घटनास्थल पहुंच कर मामले की तहकीकात की. इधर इस संबंध में दुकान के संचालक संजय चामडि़या ने कोतवाली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने श्री वस्त्रालय दुकान एवं गोदाम के दीवार को काट कर ईंट निकाल लिया. उसके बाद चोर अंदर घूस गये और लाखों रुपये के महंगे कपड़े व साड़ी की चोरी कर ली.
संचालक संजय चामडि़या ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह 9 बजे जब वह दुकान खोला तो दुकान के दक्षिण दिशा की दीवार में सेंधमारी को देखा. इसी तरह गोदाम के दीवार में सेंधमारी एवं भिंडीलेटर तोड़ कर चोर घुस गये और चोरी की घटना को अंजाम दिया. उसने बताया कि अभी वे स्टॉक का मिलान नहीं कर पाये हैं. प्रथम दृष्टया लगता है कि दो से ढाई लाख रुपये के कपड़े की चोरी की गयी.
पुलिस अधिकारियों ने की जांच
एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा एवं कोतवाली थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच-पड़ताल की. एसडीपीओ ने बताया कि दुकान और गोदाम के तीन-चार ईंट चोरों ने निकाला था. जबकि भिंडीलेटर भी टूटा हुआ है. जिससे कोई छोटा बच्चा ही अंदर घूस सकता है. लगता है कि चोर गिरोह के सदस्यों ने छोटे बच्चे का सहारा लेकर घटना को अंजाम दिया है.
देखने के लिए
उमड़ी भीड़
श्री वस्त्रालय में चोरी की खबर जंगल के आग की तरह बाजार में फैल गयी. घटना स्थल पर दुकानदारों एवं आम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. उस मार्ग में चलना भी लोगों के लिए दूभर हो गया.
दहशत में दुकानदार
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पूर्व में भी ड्रीम लैंड रेडिमेड दुकान एवं रेडिमेड बैंक के दारू गोदाम स्थित गोदाम में चोरों ने लाखों रुपये के कपड़ों की चोरी कर ली थी. जिसका खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पायी है. लेकिन चारों ने पुन: श्री वस्त्रालय में सेंगमारी कर लाखों रुपये के कपड़े चुरा लिया. जिसके कारण स्थानीय दुकानदारों में दहशत व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










