विद्युत कनेक्शन में अवैध वसूली के विरोध में एनएच-80 जाम

Updated:
विज्ञापन

बरियारपुर : बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत नीरपुर पंचायत के बीपीएल धारियों ने गुरुवार को बिजली कनेक्शन के नाम पर राशि मांगने के विरोध में बरियारपुर-सुलतानगंज एनएच 80 को जाम कर दिया. जाम लगभग एक घंटे तक रही. जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी और लोगों को आवागमन काफी परेशानियों का […]

विज्ञापन

बरियारपुर : बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत नीरपुर पंचायत के बीपीएल धारियों ने गुरुवार को बिजली कनेक्शन के नाम पर राशि मांगने के विरोध में बरियारपुर-सुलतानगंज एनएच 80 को जाम कर दिया. जाम लगभग एक घंटे तक रही. जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी और लोगों को आवागमन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

बीपीएल लाभुक जीतनी देवी, रामबालक मंडल, युगल किशोर झा, राजकुमार मंडल सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा बीपीएलधारियों को मुफ्त में विद्युत कनेक्शन देने का प्रावधान है. कनेक्शन के नाम पर 500-1000 रुपये राशि की मांग की गयी और राशि नहीं देने पर फॉर्म भी उपलब्ध नहीं कराया गया. जिसके विरोध में हमलोगों ने सड़क जाम कर दिया. हमलोग गरीब मजदूर हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. जाम की सूचना पर पहुंचे बरियारपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने लोगों को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया. तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन