ओपेन लाइन करेगा 11 व 12 फरवरी को स्ट्राइक बैलेट
ज्मालपुर : इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ओपेन लाइन शाखा जमालपुर के शाखा परिषद की बैठक गुरुवार को रामपुर कॉलोनी स्थित यूनियन कार्यालय में हुई. अध्यक्षता शाखा सचिव कृष्ण देव यादव ने की़ जिसमें एनजेसीए के अह्व\"ान पर एआइआरएफ के निर्देशानुसार आगामी 11 तथा 12 फरवरी को यूनियन द्वारा लिये जाने वाले स्ट्राइक बैलेट पर विस्तृत […]
ज्मालपुर : इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ओपेन लाइन शाखा जमालपुर के शाखा परिषद की बैठक गुरुवार को रामपुर कॉलोनी स्थित यूनियन कार्यालय में हुई. अध्यक्षता शाखा सचिव कृष्ण देव यादव ने की़ जिसमें एनजेसीए के अह्व\"ान पर एआइआरएफ के निर्देशानुसार आगामी 11 तथा 12 फरवरी को यूनियन द्वारा लिये जाने वाले स्ट्राइक बैलेट पर विस्तृत चर्चा की गयी. शाखा सचिव ने कहा कि ओपेन लाइन का क्षेत्र काफी बड़ा है. इसको लेकर रेलकर्मियों की सुविधा को भी ध्यान में रखा गया है.
जमालपुर में स्ट्राइक बैलेट को लेकर डीजल शेड, सहायक अभियंता ” लाइन ”, स्टेशन परिसर, तथा लोको बुकिंग कार्यालय में स्थायी बूथ बनाया जायेगा़ वहीं रेल पथ के वरीय अनुभाग अभियंता कार्यालय 1 एवं 2 में एक एक मोबाइल बूथ भी बनाया जायेगा़ मौके पर केजीपी सिंह, दिलीप कुमार, सीडी प्रसाद, एसडी मंडल, ब्रज गोपाल, एसएन सक्सेना, मनीष कुमार, सुबोध रंजन आरएस मेहता,पंकज मधुकर, अंजन गांगुली तथा अमिताभ मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










