एससीआरए को बंद करने को ले एक दिवसीय भूख हड़ताल

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश को भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान इरिमी से बंद करने के विरोध में एक दिवसीय भूख हड़ताल किया. जुबली वेल चौक पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह तथा नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने की. मुख्य अतिथि […]

विज्ञापन

जमालपुर : जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश को भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान इरिमी से बंद करने के विरोध में एक दिवसीय भूख हड़ताल किया.

जुबली वेल चौक पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह तथा नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने की. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद थे. बाद में एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री व रेलमंत्री के नाम इरिमी निदेश व सीडब्लूएम को ज्ञापन सौंपा़ मुख्य अतिथि ने कहा कि इससे पूर्व भी वर्ष 1999 में एक साजिश के तहत जमालपुर से एससीआरए को बंद करने की पहल की गई थी. जिसे तत्कालीन रेलमंत्री नीतीश कुमार ने विफल कर दिया था.

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एससीआरए को बंद करने को जदयू ने चुनावी मुद्दा बनाकर विरोध भी किया था़ जिस दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने प्रधानमंत्री तथा रेलमंत्री को पत्र लिख कर एससीआरए को चालू रखने की मांग भी की थी़ अन्य वक्ताओं ने कहा कि इरिमी भारतीय रेल का गौरव है तथा एससीआरए इसकी आत्मा है़ एससीआरए के अभियंताओं ने न केवल भारतीय रेल में बल्कि पूरे विश्व में देश सहित जमालपुर का नाम रोशन किया है़

एक ओर देश और दुनिया में नित नई तकनीकी कॉलेज खोले जा रहे हैं वहीं केंद्र सरकार ने एससीआरए को बंद करने का जनविरोधी निर्णय लिया है. इसी के तहत तीसरे चरण में भूख हड़ताल किया गया है़ मौके पर प्रमोद सिंह, रामविलास दिवाकर, रोहित सिन्हा, राजीव सिंह, रीता कुमारी, प्रतिभा सिंह, शैलेंद्र तांती, गोपाल, रामबृक्ष, राजेंद्र मंडल, मणिलाल, नुनु, विपिन राय, रिजवान तथा अली शेर मुख्य रूप से उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन