सरकार रोजगार की दिशा में कर रही पहल : मंत्री
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, सभी अनुमंडल में खुलेंगे एक-एक आइटीआइ तारापुर : राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश ने कहा कि जनता से किये गये हर वायदे को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जायेगा. बिहार के विकास के लिए सात निश्चय को लालू-नीतीश के […]
विज्ञापन
राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, सभी अनुमंडल में खुलेंगे एक-एक आइटीआइ
तारापुर : राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश ने कहा कि जनता से किये गये हर वायदे को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जायेगा. बिहार के विकास के लिए सात निश्चय को लालू-नीतीश के नेतृत्व में अंजाम तक पहुंचाया जायेगा. वे गुरुवार को तारापुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सभी अनुमंडल में एक-एक आइटीआइ कॉलेज खोला जायेगा.
जिसके लिए कार्यवाही प्रगति पर है. आज शिक्षित बेरोजगार नौजवानों को प्रतियोगिता परीक्षा सहित नौकरी में आवेदन भरने के लिए अभिभावकों से पैसा मांगना पड़ता है. लेकिन अब सरकार द्वारा दो वर्ष तक इन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार ने पहले से ही 15 हजार रुपये का अनुदान दे रही है.
उन्होंने कहा कि अब सरकार ने निर्णय लिया कि अधिकारी वैसे स्थानों पर जायेंगे जहां ज्यादा मजदूर कार्य करते हैं. कार्य स्थल पर ही उन मजदूरों का पंजीयन करेंगे और शिविर लगाकर उन्हें उसी राशि से औजार उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि फरवरी के अंतिम अथवा मार्च के प्रथम सप्ताह में मुंगेर में नियोजन मेला लगाया जायेगा.
जिसमें कई बड़े-बड़े कंपनियां भाग लेकर युवकों का चयन कर नौकरी देगी. मौके पर मंटू यादव, विनय यादव, मुखिया जय किशोर मंडल, मुरारी मोहन मुकुंद, जीतेंद्र सिंह, बिहारी लाल कुशवाहा, राकेश चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










