बुक स्टॉल की आड़ में बनाता था फर्जी सर्टिफिकेट, धराया

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : जाली सर्टिफिकेट का धंधा चलाने वाले गिरोह का मुंगेर पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया. शहर के पूरबसराय स्थित विद्यामूर्ति बुक स्टॉल की आड़ में भारी पैमाने पर अवैध कारोबार का संचालन किया जा रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर संचालक देवन कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं फर्जी वोटर आइकार्ड, जाति, आय, आवासीय […]

विज्ञापन

मुंगेर : जाली सर्टिफिकेट का धंधा चलाने वाले गिरोह का मुंगेर पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया. शहर के पूरबसराय स्थित विद्यामूर्ति बुक स्टॉल की आड़ में भारी पैमाने पर अवैध कारोबार का संचालन किया जा रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर संचालक देवन कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं फर्जी वोटर आइकार्ड, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, मैट्रिक, आइटीआइ व बीटेक के फर्जी प्रमाण पत्र बरामद किये हैं.

नौकरी के नाम पर युवकों से ठगी : प्रशिक्षु डीएसपी कृष्ण मोहन प्रसाद को गुप्त सूचना मिली कि बसंती तालाब आइटीसी मोड़ के पास विद्यामूर्ति विद्या बुक कॉर्नर में बड़े पैमाने पर फर्जी सर्टिफिकेट तैयार किया जाता है. साथ ही नौकरी लगाने के नाम पर भी युवकों को ठगा जा रहा है. उन्होंने बुक कॉर्नर में जब छापेमारी की तो वहां बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ. प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि बुक कॉर्नर से फर्जी वोटर आइकार्ड,

जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र बरामद किया गया. जबकि मैट्रिक, आइटीआइ व बीटेक के कई सर्टिफिकेट भी मिले हैं. इसकी जांच की जा रही है. जबकि संचालक देवन कुमार यादव उर्फ देवन डॉन को गिरफ्तार किया गया जो रायसर नया टोला वासुदेवपुर का रहनेवाला है. उन्होंने बताया कि फर्जी तौर पर यहां सर्टिफिकेट व विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने का काम चल रहा है. विदित हो कि पूर्व में भी जाली हस्ताक्षर कर बैंक से राशि निकालने व फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में देवन कुमार यादव जेल जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन