बैंक में लुट रहे उपभोक्ता, पुलिस व बैंक प्रशासन चुप

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : शहर के बैंकों में लगातार उपभोक्ता शातिर अपराधियों के हाथों लूट रहे हैं और पुलिस एवं बैंक प्रशासन चुप्पी साधे हुए है. जिसके कारण उपभोक्ताओं को बैंक में राशि निकालना व जमा करना जोखिम भरा हो गया है. पिछले एक पखवारा के दौरान जिले के आधे दर्जन बैंकों में उपभोक्ताओं की राशि अपराधियों […]

विज्ञापन

मुंगेर : शहर के बैंकों में लगातार उपभोक्ता शातिर अपराधियों के हाथों लूट रहे हैं और पुलिस एवं बैंक प्रशासन चुप्पी साधे हुए है. जिसके कारण उपभोक्ताओं को बैंक में राशि निकालना व जमा करना जोखिम भरा हो गया है. पिछले एक पखवारा के दौरान जिले के आधे दर्जन बैंकों में उपभोक्ताओं की राशि अपराधियों ने गायब कर दी. लेकिन कई मामलों में तो अबतक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हुई है.

केस स्टडी-1
लूट गये बुजुर्ग
दो फरवरी को कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवारा निवासी आइटीआइ दीघा पटना के पूर्व उप प्राचार्य जागेश्वर प्रसाद शर्मा अपनी पोती के साथ एसबीआइ बाजार ब्रांच से पेंशन का 20 हजार रुपये की निकासी की.
जिसके बाद एक थैले में रुपयों से भड़ा छोटा बैग रख लिया. पोती थैला पकड़ी हुई थी और बुजुर्ग कागजात को दूसरे थैले में रख रहे थे. तभी ब्लेड मारकर उच्चकों ने 20 हजार रुपये उड़ा लिये. बुजुर्ग पोती के साथ रोते-बिलखते कोतवाली थाना पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई. साथ ही पुलिस अधिकारी के कहने पर इसकी लिखित शिकायत भी दर्ज करायी है. इस मामले में अबतक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
केस स्टडी-2
ब्लेड मार कर 1.47 लाख गायब
25 जनवरी को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन मुंगेर के सचिव सह मेडिसीन ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अभिषेक बॉबी ने अपने दुकान के कर्मचारी हैप्पी कुमार को 1 लाख 47 हजार 500 रुपये बैंक में जमा करने के लिए दिया. हैप्पी उस राशि को लेकर बड़ा बाजार स्थित एसबीआई बैंक पहुंचा. जहां राशि जमा करने के पूर्व टोकन लेने के दौरान उचक्कों ने ब्लेड मार कर उसके बैग से रुपये उड़ा लिये. इस मामले में कोतवाली थाना को लिखित जानकारी देने के बावजूद मामला यूं ही पड़ा रहा. बाद में पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा के आदेश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.
केस स्टडी-3
ग्रामीण बैंक में उड़ाये 60 हजार
25 जनवरी को नगर भवन स्थित बिहार ग्रामीण बैंक में कोड़ा मैदान के एक व्यवसायी आकाश कुमार की मां का भी बैंक परिसर में ही उचक्कों ने 60 हजार रुपये उड़ा लिया. घटना की सूचना तत्काल ही कोतवाली पुलिस को दी गयी और कोतवाल मनोज कुमार सिन्हा बैंक पहुंच कर मामले की छानबीन भी की. सूचना पर चैंबर के अध्यक्ष राजेश जैन व सचिव प्रभात कुमार भी पहुंचे. बैंक के सीसी फुटेज को भी खंगालने का प्रयास किया गया. लेकिन इस मामले में भी अबतक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी.
केस स्टडी-4
रेलकर्मी से 25 हजार गायब
जमालपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में अपराधियों ने 30 जनवरी को एक अवकाश प्राप्त रेल डीजल ड्राइवर कर्पूरी साह के जेब से 25 हजार रुपये गायब कर दिया. घटना उस समय हुई जब अवकाश प्राप्त कर्मी बैंक से रुपया निकाल कर अपने जेब में रखा और बाहर निकलने का प्रयास ही कर रहा था तभी उसके जेब से राशि की पॉकेटमारी हो गयी. पीडि़त व्यक्ति मुंगेर कॉलोनी रोड जमालपुर का रहने वाला बताया जाता है. रोते बिलखते कर्पूरी साह जमालपुर थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष को पूरी जानकारी दी. लेकिन इस मामले में भी अबतक जमालपुर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन