शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना का मुंगेर में नहीं मिल रहा लाभ : आचार्य कमलेश

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना का लाभ मुंगेर जिले में जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल रहा. तीन वर्षों में मात्र 18 व्यक्ति इस योजना से लाभान्वित हो पाये. जबकि मुंगेर सदर को छोड़ जिले के अन्य प्रखंड में एक भी व्यक्ति इससे लाभान्वित नहीं हो रहे. ये बातें सम उत्थान संस्था के अध्यक्ष […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना का लाभ मुंगेर जिले में जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल रहा. तीन वर्षों में मात्र 18 व्यक्ति इस योजना से लाभान्वित हो पाये. जबकि मुंगेर सदर को छोड़ जिले के अन्य प्रखंड में एक भी व्यक्ति इससे लाभान्वित नहीं हो रहे. ये बातें सम उत्थान संस्था के अध्यक्ष आचार्य कमलेश दिव्यदर्शी ने बुधवार को मुंगेर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही.

उन्होंने कहा कि बिहार के कुष्ठ रोगियों के जीवन में उजाला, सम्मान एवं गौरव स्थापित करने के लिए बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना का शुभारंभ किया गया. 18 मार्च 2013 को राज्य सरकार ने योजना की मंजूरी प्रदान करते हुए कुष्ठ प्रभावित ग्रेड-2 को भरण-पोषण के लिए 15 सौ रुपये प्रतिमाह भत्ता तथा 300 रुपये कौशल विकास के लिए मंजूर है. लेकिन दु:खद यह है कि इस महत्वपूर्ण योजना के तहत अबतक मुंगेर सदर प्रखंड के मात्र 18 व्यक्ति लाभान्वित हो रहे.
जबकि जिले के अन्य आठ प्रखंड जमालपुर, धरहरा, बरियारपुर, खड़गपुर, टेटियाबंबर, संग्रामपुर, असरगंज एवं तारापुर के एक भी कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति इस योजना से लाभान्वित नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुंगेर से बाहर के जिले के पीडि़त व्यक्ति 200-250 की संख्या में लाभान्वित हो रहे हैं. उन्होंने जिला पदाधिकारी से आग्रह किया है कि बीडीओ के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ा जाय.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन