फाइनांस कंपनी से 3.19 लाख की चोरी
तारापुर : प्रखंड के तारापुर मोहनगंज स्थित एसकेएस फाइनांस लिमिटेड कंपनी के कार्यालय से मंगलवार को रहस्यमय ढंग से 3 लाख 19 हजार 640 रुपये की चोरी हो गयी. घटना के संदर्भ में शाखा प्रबंधक भोले शंकर मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि फाइनांस […]
तारापुर : प्रखंड के तारापुर मोहनगंज स्थित एसकेएस फाइनांस लिमिटेड कंपनी के कार्यालय से मंगलवार को रहस्यमय ढंग से 3 लाख 19 हजार 640 रुपये की चोरी हो गयी. घटना के संदर्भ में शाखा प्रबंधक भोले शंकर मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि फाइनांस कंपनी के तिजौरी से यह राशि गायब हुई है. इसकी सूचना कंपनी के वरीय अधिकारियों को भी दिया गया.
शाखा प्रबंधक ने बताया कि फिल्ड से कलेक्शन के तौर पर यह राशि आयी थी और रखा गया था. तिजौरी की दो चाबी है इसमें एक लेखापाल राजकुमार सिंह एवं दूसरा क्षेत्र पदाधिकारी अमरकांत कुमार के पास रहता है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टीएन विश्वास एवं पुलिस इंस्पेक्टर कैलाश राम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन की और यह हिदायत दी गयी है कि बिना पुलिस के सूचना के कोई भी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










