विद्युत कार्यालय में की तालाबंदी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमालपुर : प्रखंड के चंदनपुरा मुहल्ले के बिजली उपभोक्ता मंगलवार को भी दूसरे दिन बिजली विभाग के अधिकारियों के कार्यकलापों के विरुद्ध आंदोलन पर उतारू रहे. इस बीच जमालपुर थाना में पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता विफल हो जाने पर आक्रोशित हो गये और विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय में ताला जड़ दिया. लगभग डेढ़ […]
विज्ञापन
जमालपुर : प्रखंड के चंदनपुरा मुहल्ले के बिजली उपभोक्ता मंगलवार को भी दूसरे दिन बिजली विभाग के अधिकारियों के कार्यकलापों के विरुद्ध आंदोलन पर उतारू रहे. इस बीच जमालपुर थाना में पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता विफल हो जाने पर आक्रोशित हो गये और विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय में ताला जड़ दिया. लगभग डेढ़ घंटे बाद अंचलाधिकारी मुमताज अहमद के पहल पर विद्युत कार्यालय में कामकाज सुचारु हो पाया.
रामनगर पंचायत के चंदनपुरा गांव के दर्जनों महिला-पुरुष उपभोक्ता जमालपुर थाना पहुंचे. जहां उनलोगों ने बताया कि सोमवार को आश्वासनदिया गया था कि स्थानीय स्तर पर ही पुलिस विभाग द्वारा जिन दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है
उन्हें खारिज कर दिया जायेगा. लेकिन मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी वार्ता विफल हो ाने के बाद वे आक्रोशित हो गये तथा थाना परिसर से निकल कर सीधे विद्युत कार्यालय पहुंच गये़ उपभोक्ताओं के तेवर को देखते हुए वहां विभाग के कर्मचारी व अधिकारी भाग खड़े हुए तथा आक्रोशित उपभोक्ता ने कार्यालय में ताला जड़ दिया. कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैठ कर उन्होंने बिजली विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की़
उपभोक्ता मांग कर रहे थे कि आरोपित जेई के विरुद्ध कार्रवाई की जाय एवं विभाग से दलालों को खदेड़ा जाय और फर्जी मुकदमा उठाया जाय. विरुद्घ जांच करायी जाये, विभाग से दलालों बाद में उपभोक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता लोकेश कुमार से सफियाबाद जाकर वार्ता की़ उधर सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि जिन लोगों के विरुद्ध एफआइआर की गई है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी़
कहते हैं अभियंता
सहायक विद्युत अभियंता लोकेश कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई कर पीडि़त को नया कनेक्शन दिलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










