ऑटो की चपेट में आने से हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

बरियारपुर : बरियापुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव के समीप सोमवार की सुबह एक शव पड़े रहने की सूचना से क्षेत्र में खलबली मच गयी. घंटों मशक्कत करने के बाद शव की पहचान बरियारपुर गांधीपुर निवासी कपिलदेव ठाकुर का 20 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई. जिसकी मौत सड़क दुर्घटना में हुई है. […]

विज्ञापन

बरियारपुर : बरियापुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव के समीप सोमवार की सुबह एक शव पड़े रहने की सूचना से क्षेत्र में खलबली मच गयी. घंटों मशक्कत करने के बाद शव की पहचान बरियारपुर गांधीपुर निवासी कपिलदेव ठाकुर का 20 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई. जिसकी मौत सड़क दुर्घटना में हुई है.

बताया जाता है कि रोशन रविवार की शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था. उसके साथ गांधीपुर निवासी दिलीप ठाकुर का पुत्र सुमन कुमार भी था. सुमन को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. सुमन ने पुलिस को बताया कि रविवार की संध्या वह तीन मित्रों रोशन व ऑटो (बीआर 10 पीए/2524) चालक धीरेंद्र कुमार के साथ शराब पीने के लिए शामपुर गया.
शराब पीकर घर आ रहा था कि अचानक लोहची बहादुरपुर दुर्गास्थान के समीप ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें रोशन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. रोशन को इलाज के लिए मुंगेर ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी और हमलोग डर गये. जिसके कारण शव को ब्रह्मस्थान के समीप छोड़ दिया. मौत के बाद मृतक की मां सुधा देवी एवं भाई-बहन का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई विशाल कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. वहीं बीडीओ राजेश कुमार ने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 10 हजार रुपये दाह संस्कार के लिए उपलब्ध कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन