अपराधी की गोलीबारी से थर्राया नयागांव

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए रविवार की रात्रि अपना आतंक राज कायम करने के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया़ इस संबंध में पीडि़त के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए सोमवार को हिरासत […]

विज्ञापन

जमालपुर : इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए रविवार की रात्रि अपना आतंक राज कायम करने के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया़ इस संबंध में पीडि़त के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए सोमवार को हिरासत में लिया है.

प्राप्त समाचार के अनुसार अपराधियों ने उस समय रविवार की रात्रि घटना को अंजाम दिया जब नयागांव ठाकुरवाड़ी रोड निवासी तथा पीडी उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मी राजकुमार मंडल अपने परिजनों के साथ टीवी देख रहे थे. उन्होंने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने दो गोली चलाई, जिसमें से एक गोली उसकी खिड़की में लगी तथा वहीं सोफे पर बैठी हुई उसकी पुत्री पर शीशा टूट कर गिर पड़ा. वह इस घटना में बाल-बाल बची.
उन्होंने कहा कि रविवार को ही समीप में एक पार्टी थी जिसके कारण गोली की आवाज को उन्होंने पहले गंभीरता से नहीं लिया था. पुन: दूसरी गोली भी उसके दीवार पर चलायी गयी. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने दुर्गापूजा के समय उससे 3 लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी. जिसकी जानकारी उसने इस्ट कॉलोनी थाना पुलिस को भी दी थी. इधर पुन: रविवार की रात उसके घर गोलीबारी की गयी. घटनास्थल पर पहुंचे इस्ट कॉलोनी के अवर निरीक्षक दीपक कुमार ने खोखा बरामद की है. थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन