सफाइकर्मियों को दो माह से वेतन नहीं, हड़ताल की सुगबुगाहट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर नगर निगम के सफाइकर्मियों को पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है और लगातार निगम प्रबंधन किसी न किसी मामले को लेकर इसे टालता रहा है. फलत: एक बार फिर निगम के सफाइकर्मी हड़ताल की ओर अग्रसर है. दो दिन पूर्व भी वेतन के मामले को लेकर निगम कर्मचारी […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर नगर निगम के सफाइकर्मियों को पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है और लगातार निगम प्रबंधन किसी न किसी मामले को लेकर इसे टालता रहा है. फलत: एक बार फिर निगम के सफाइकर्मी हड़ताल की ओर अग्रसर है. दो दिन पूर्व भी वेतन के मामले को लेकर निगम कर्मचारी संघ एवं सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलायी गयी थी जो नहीं हो पायी. अब पुन: 11 फरवरी को वार्ता बैठक होगी.
मुंगेर नगर निगम में भले ही बोर्ड व प्रबंधन से जुड़े लोग मालोमाल हों. लेकिन सफाइकर्मियों को आज भी वेतन के लाले हैं. अवैध लाल बत्ती लगी चमचमाती गाड़ी को देख कर सहज ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि निगम में विकास दर कितना है. लेकिन निगम के नालियों को साफ करने वाले सफाइकर्मियों के घर चूल्हा जलने पर भी आफत है. शायद निगम प्रबंधन को इससे कोई वास्ता भी नहीं.
कहते हैं यूनियन महामंत्री
नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो का कहना है कि टैक्स दारोगा के पास विभिन्न योजनाओं का प्रभार रहने के कारण टैक्स वसूली में कमी आयी है. जिसके कारण जहां टैक्स की वसूली पहले प्रतिमाह लगभग 30 लाख रुपये होती थी वह अब 15 लाख के अंदर सिमट गया है. फलत: निगम प्रशासन सफाइकर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं कर रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










