सेवानिवृत्ति पर रेलकर्मियों को मिला सेवांत लाभ
जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर से जनवरी महीने में अवकाश ग्रहण करने वाले रेलकर्मियों को सोमवार को कारखाना के कैंटीन परिसर में समारोहपूर्वक उनके सेवांत लाभ प्रदान किया गया़ कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने की़ उन्होंने कहा कि रेलकर्मियों ने अपना बहुमूल्य समय रेलवे को प्रदान किया है़ सेवानिवृत्ति […]
जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर से जनवरी महीने में अवकाश ग्रहण करने वाले रेलकर्मियों को सोमवार को कारखाना के कैंटीन परिसर में समारोहपूर्वक उनके सेवांत लाभ प्रदान किया गया़ कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने की़ उन्होंने कहा कि रेलकर्मियों ने अपना बहुमूल्य समय रेलवे को प्रदान किया है़ सेवानिवृत्ति के बाद भी वे रेल का बफादार बने रहेंगे़ ऐसे में उन्हें पेंशन संबंधी कोई परेशानी हो तो वे कारखाना परिसर में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए बनाये गये केंद्र का सहारा ले सकते हैं़ कार्यकम का संचालन कारखाना कार्मिक अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने किया.
उन्होंने ने बताया कि जनवरी महीने में कुल 103 विभिन्न पदो ंके रेलकर्मियों तथा अधिकारियों ने रेल संवा से अवकाश प्राप्त किया है़ इन लोगों के बीच 22 करोड़ 7 लाख 60 हजार तथा 398 रुपये राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया. अवकाश ग्रहण करने वालों में डिप्टी सीइइ असीम कुमार हलदर, पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह, मनोहर प्रसाद साहा, महेश बासुकी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










