जीवन कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को आदर्श युवा केंद्र द्वारा सात दिवसीय ” जीवन कौशल विकास ” प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन विधायक विजय कुमार विजय, जिला युवा समन्वयक नंदिता भट्टाचार्या, सफियासराय ओपी प्रभारी सफदर अली एवं प्राचार्य सरस्वती कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. […]
विज्ञापन
मुंगेर : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को आदर्श युवा केंद्र द्वारा सात दिवसीय ” जीवन कौशल विकास ” प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन विधायक विजय कुमार विजय, जिला युवा समन्वयक नंदिता भट्टाचार्या, सफियासराय ओपी प्रभारी सफदर अली एवं प्राचार्य सरस्वती कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
विधायक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है और शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होता है. उन्होंने कहा कि जीवन कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चे अपने जीवन व समाज में स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे.
ओपी प्रभारी सफदर अली ने भी अपने व्यक्तिगत जीवन के संघर्षों को रेखांकित करते हुए बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. युवा समन्वयक नंदिता भट्टाचार्या ने कहा कि बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर उसे समाज के प्रति सशक्त बनाना है. ताकि बच्चे भी समाज में गंदगी को दूर कर स्वच्छ माहौल बना सके. मौके पर सचिव समीर कुमार रंजन, रागिनी राज, प्रशिक्षक उमा साह, सुनील पोद्दार, अमित कुमार, मृत्युंजय कुमार, पशुपति, वीरेंद्र शुभम सहित दर्जनों स्कूली छात्र व शिक्षक गण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










