जमीन रजिस्ट्री आज से महंगी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रात 11 बजे तक होता रहा जमीन का निबंधन मुंगेर : मुंगेर शहर में आज से जमीन का निबंधन कराना महंगा हो गया है. निबंधन शुल्क पांच से दस गुना तक महंगा होने की बात बतायी जा रही है. अब शहरी एवं आसपास के क्षेत्रों की जमीन का सर्किल रेट पर ही खरीद-बिक्री होगी. क्योंकि […]
विज्ञापन
रात 11 बजे तक
होता रहा जमीन
का निबंधन
मुंगेर : मुंगेर शहर में आज से जमीन का निबंधन कराना महंगा हो गया है. निबंधन शुल्क पांच से दस गुना तक महंगा होने की बात बतायी जा रही है. अब शहरी एवं आसपास के क्षेत्रों की जमीन का सर्किल रेट पर ही खरीद-बिक्री होगी. क्योंकि सरकार ने आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से जमीन के दर की पुनर्मूल्यांकन करा कर निबंधन शुल्क का दर तय किया है. इधर महंगाई से बचने के लिए पिछले दो दिनों में यहां रिकॉर्ड तोड़ 204 निबंधन हुआ है.
सरकार की घोषणा के अनुसार 1 फरवरी से बढ़े हुए निबंधन शुल्क पर ही जमीन की खरीद-बिक्री की जानी है. पुराने दर पर निबंधन शुल्क का लाभ लेने के लिए अचानक पिछले दो दिनों में निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए भीड़ लगी रही. बताया गया कि कार्यालय में जहां प्रतिदिन 20 से 25 दस्तावेज की रजिस्ट्री होती थी. वह बढ़ कर 100 से अधिक हो गयी. सिर्फ 29 जनवरी को 98 दस्तावेज की रजिस्ट्री की गयी. जबकि 30 जनवरी शनिवार को 107 दस्तावेज में 106 दस्तावेज का रजिस्ट्री किया गया. गुरुवार से ही जिला निबंधन कार्यालय में लोगों का तांता लगना प्रारंभ हो गया.
हर लोगों की यही इच्छा थी कि 30 जनवरी तक दस्तावेज का रजिस्ट्री हो जाये. क्योंकि 31 दिसंबर को रविवार के कारण कार्यालय बंद रहेगा और 1 फरवरी से दस्तावेज रजिस्ट्री का दर महंगा हो जायेगा. विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि शनिवार को रात 11 बजे तक दस्तावेज रजिस्ट्री का कार्य चलता रहा. लगभग 1 बजे रात के बाद कर्मचारी कार्यालय को बंद कर अपने-अपने घरों को लौटे. निबंधन कार्यालय में रविवार को भी कर्मचारी काम करते रहे. कर्मचारियों ने बताया कि दस्तावेज की रजिस्ट्री तो रात तक होती रही. आज दस्तावेज को सिस्टम के अनुसार उचित स्थान एवं कंप्यूटर पर चढ़ाया जा रहा है.
कहते हैं अवर निबंधन पदाधिकारी . जिला अवर निबंधन पदाधिकारी दिलीप कुमार दास ने बताया कि जमीन का निबंधन शुल्क 1 फरवरी से बढ़ जायेगा. जिसके कारण लोगों ने दो दिनों में 204 दस्तावेज का निबंधन कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










