सामान्य ज्ञान परीक्षा में गौरव ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : विज्ञान सेवा समिति- भारतीय भौतिकी शिक्षक परिषद अन्वेषिका के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रवींद्र नाथ टैगोर मध्य विद्यालय में 326 वां सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गयी थी. जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रश्नों का चयन प्रमोद कुमार, विश्वनाथ […]

विज्ञापन

मुंगेर : विज्ञान सेवा समिति- भारतीय भौतिकी शिक्षक परिषद अन्वेषिका के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रवींद्र नाथ टैगोर मध्य विद्यालय में 326 वां सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गयी थी. जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रश्नों का चयन प्रमोद कुमार, विश्वनाथ प्रताप, विकास कुमार एवं अमित कुमार सिन्हा ने किया.

जबकि परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं पर निगरानी के लिए वीक्षक के रुप में समिति के उपाध्यक्ष डॉ जय प्रकाश नारायण, खगेंद्र मोहन झा, उपेंद्र प्रसाद यादव, राजन कुमार सिन्हा, वेद भूषण मुख्य भूमिका निभायी.

इस प्रतियोगिता में गौरव कुमार प्रथम, विनोद कुमार द्वितीय एवं सन्नी देव तृतीय स्थान प्राप्त किया. मुख्य अतिथि प्रो. एमएओ जौहर ने सफल प्रतिभागी को पुरस्कार वितरण किया. कार्यक्रम का नेतृत्व में कर रहे सुखदेव प्रसाद ने कहा कि छात्र-छात्रा अपने जीवन के कैरियर में प्रतियोगी परीक्षा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले. ताकि उसका शैक्षिक विकास हो सके. मौके पर दिनेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद साह, प्रो. ओम प्रकाश पंडित सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन