स्थापना दिवस के मौके पर स्वास्थ्य जांच शिविर

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : मातृ सदन के 27 वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को होमियोपैथिक विकास समिति द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया़ उसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ गौरी शंकर शर्मा ने की. मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश प्रियंवद ने फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. जबकि विशिष्ट अतिथि के […]

विज्ञापन

जमालपुर : मातृ सदन के 27 वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को होमियोपैथिक विकास समिति द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया़ उसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ गौरी शंकर शर्मा ने की. मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश प्रियंवद ने फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंगेर के राजद विधायक विजय कुमार विजय मौजूद थे. समिति के सचिव डॉ चंदन साव ने बताया कि जमालपुर में मातृसदन काफी कम कीमत पर गर्भवतियों को डिलीवरी कराने वाला अत्यंत ही लोकप्रिय केंद्र बन चुका है़ यहां प्रति वर्ष लगभग 1200 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जाता है़

इसकी स्थापना 29 जनवरी 1989 को होमियोपैथिक विकास समिति द्वारा किया गया था़ स्थापना के बाद से ही यहां गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व सभी जांच की जाती है़ मौके पर डॉ परमेश्वर यादव, डॉ बी झा, डॉ एमके पाठक, डॉ एके निराला तथा डॉ मनोज कुमार, डॉ नरूपा राय, नर्स पूना देवी, वीणा देवी तथा अंजू देवी सहित दर्जनों मरीज उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन