भवेश को दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में के दौरान हुए शहीद मुंगेर : मुंगेर-लखीसराय के सीमावर्ती क्षेत्र लठिया कोल पहाड़ पर माओवादियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान पुलिस व नक्सली के बीच मुठभेड़ हो गयी. इसमें नक्सली की गोली से धरहरा थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक भवेश कुमार की मौत हो गयी. नक्सली […]
विज्ञापन
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में के दौरान हुए शहीद
मुंगेर : मुंगेर-लखीसराय के सीमावर्ती क्षेत्र लठिया कोल पहाड़ पर माओवादियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान पुलिस व नक्सली के बीच मुठभेड़ हो गयी. इसमें नक्सली की गोली से धरहरा थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक भवेश कुमार की मौत हो गयी.
नक्सली कार्रवाई के दौरान शहीद हुए भवेश कुमार को सम्मान के साथ मुंगेर पुलिस लाइन लाया गया व उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दी गयी. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मोहन शर्मा सहित विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष व पुलिस अधिकारियों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया. बाद में शहीद के पार्थिव शरीर को ससम्मान उसके घर भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










