हत्याकांड में गिरफ्तार के घर मिली मृतका की बाली

Updated:
विज्ञापन

जयमंती देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा मुंगेर : हेमजापुर ओपी क्षेत्र के शिवकुंड चांद टोला में 68 वर्षीय जयमंती देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. अभियुक्त दिनेश साह के कमरे से जहां मृतका के कान बाली बरामद की गयी. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाक-मुंह दवा कर हत्या करने की बात सामने […]

विज्ञापन

जयमंती देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

मुंगेर : हेमजापुर ओपी क्षेत्र के शिवकुंड चांद टोला में 68 वर्षीय जयमंती देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. अभियुक्त दिनेश साह के कमरे से जहां मृतका के कान बाली बरामद की गयी. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाक-मुंह दवा कर हत्या करने की बात सामने आयी है.
25 दिसंबर कोहुई थी हत्या
विदित हो कि 26 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि अकेली रह रही जयमंती देवी की किसी ने हत्या कर दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने शक के आधार पर जयमंती देवी के घर में किराये पर रहे प्राइवेट शिक्षक सिंघिया निवासी दिनेश साह को हिरासत में लेकर पूछताछ की. हालांकि पुलिस को उसने बताया था
कि जयमंती देवी के सौतेला दामाद रविंद्र महतो एवं नाती रौशन ने मिल कर उसकी हत्या की. इसमें शामिल होने पर मुझे भी राशि देने का वायदा किया. पुलिस ने तत्काल ही रविंद्र महतो को भी गिरफ्तार कर मामले की तफतीश में जुट गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन