कर्मवीर पत्रिका का विमोचन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर के राजभाषा विभाग द्वारा प्रकाशित ” कर्मवीर ” पत्रिका का विमोचन गुरुवार को किया गया. कर्मवीर का यह 23 वां साहित्य अंक है. इसके लिए सीडब्लूएम के सभाकक्ष में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता उपमुख्य राजभाषा अधिकारी स्वप्न कुमार दास ने की. मुख्य अतिथि संवेद […]
विज्ञापन
जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर के राजभाषा विभाग द्वारा प्रकाशित ” कर्मवीर ” पत्रिका का विमोचन गुरुवार को किया गया. कर्मवीर का यह 23 वां साहित्य अंक है. इसके लिए सीडब्लूएम के सभाकक्ष में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता उपमुख्य राजभाषा अधिकारी स्वप्न कुमार दास ने की.
मुख्य अतिथि संवेद पत्रिका के संपादक किशन कालजयी तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने पत्रिका का विमोचन किया.
मुख्य अतिथि ने कहा कि शब्द जब पन्नों पर उतर आता है तब वह विचार बन बन जाती है. यदि रेल से कोई रचनात्मक कार्य हो रहा है तो निश्चित रूप से प्रसन्नता का विषय है. उन्होंने रेलकर्मी साहित्यप्रेमी को इसमें लिखने की पहल करने की वकालत की. मुख्य कारखाना प्रबंधक ने कहा कि गृह पत्रिका का अपने संस्थान में अपना ही महत्व होता है.
यह हमारा सांस्कृतिक धरोहर है. यदि हम साहित्य से जुड़ते हैं तो संस्कृति से भी जुड़ते हैं. ऐसा कर हम स्थानीय रचनाकार रेलकर्मी को भी उचित स्थान देते हैं. संचालन मृत्युंजय कुमार झा ने किया. मौके पर रेल अधिकारी टीके साईं, एके हलदर, आलानाथ हाजरा, कुमार जीत सिम्हा, तरूण कुमार, अमोल सिंह, कवि प्रकाश, राजीव कुमार, आरएस भारती, सीएमएस डा एसके रक्षित तथा डॉ आरके सिन्हा सहित राजभाषा विभाग के केके शुक्ला, डॉ मधुसूदन दत्त, हिमालय कुमार हिमांशु संजय शंकर मिश्र व प्रतिमा देवी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










