एयरटेल चैलेंजर ट्रॉफी 2016 का हुआ शुभारंभ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर के पोलो मैदान में बुधवार को एयरटेल चैलेंजर ट्रॉफी 2016 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. जिसका शुभारंभ प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा ने प्रथम ओवर के तीन बॉल खेल कर किया. यह टूर्नामेंट आगामी 7 फरवरी तक चलेगा. मौके पर दो फैंसी मैच खेला गया. जिसमें पहला मुकाबला चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं ड्रगिस्ट […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर के पोलो मैदान में बुधवार को एयरटेल चैलेंजर ट्रॉफी 2016 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. जिसका शुभारंभ प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा ने प्रथम ओवर के तीन बॉल खेल कर किया. यह टूर्नामेंट आगामी 7 फरवरी तक चलेगा.
मौके पर दो फैंसी मैच खेला गया. जिसमें पहला मुकाबला चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बीच हुआ. जबकि दूसरा फैंसी मैच प्रमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच खेला गया.
जिसमें मुंगेर के जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, जमुई के कौशल किशोर, खगडि़या के साकेत कुमार, बेगूसराय की सीमा त्रिपाठी, शेखपुरा के चंद्रशेखर सिंह, मुंगेर के पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा, जमुई के जयंतकांत, खगडि़या अनिल कुमार सिंह, बेगूसराय के मनोज कुमार शामिल थे.
फैंसी मैच में वरीय उपसमाहर्ता आशीष बरियार, जिला परिवहन पदाधिकारी नजीर अहमद, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी अनिल राय, सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार, केके उपाध्याय, युवा कांग्रेस के युवाध्यक्ष तूषार, राजद के शिशिर कुमार लालू, एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष यतींद्र नाथ भवानी, कौशल किशोर पाठक, वार्ड पार्षद रामानंद यादव शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










