28 को महाधरना रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोरचा की बैठक 14 फरवरी को जमालपुर बंद

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोरचा के पदाधिकारियों ने सोमवार को मारवाड़ी धर्मशाला में आवश्यक बैठक की. अध्यक्षता राजद के वरिष्ठ नेता नरेश प्रसाद सिंह यादव ने की. संचालन मोरचा के संयोजक सह सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने किया. बैठक में स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश ( एससीआरए ) की पढ़ाई को बंद करने […]

विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोरचा के पदाधिकारियों ने सोमवार को मारवाड़ी धर्मशाला में आवश्यक बैठक की. अध्यक्षता राजद के वरिष्ठ नेता नरेश प्रसाद सिंह यादव ने की. संचालन मोरचा के संयोजक सह सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने किया. बैठक में स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश ( एससीआरए ) की पढ़ाई को बंद करने के विरोध में आगामी 28 जनवरी को महाधरना तथा 14 फरवरी को शहर जमालपुर बंद कर सड़क पर उतरने पर चर्चा की गई.

अध्यक्ष ने कहा कि मोरचा की लड़ाई आम अवाम की लड़ाई है. यह पूरे मुंगेर जिला की प्रतिष्ठा की लड़ाई है. एससीआरए तथा कारखाना के सवाल पर मोरचा की लड़ाई में उन्होंने किसान, जवान, मजदूर तथा शिक्षाविदों से शामिल होने की अपील की. राजद कि जिला महासचिव एवं मोरचा सह संयोजक कन्हैया सिंह ने कहा कि अभी तक आंदोलन सफलतापूर्वक चलाया गया है.

वार्ड पार्षद अमर शक्ति तथा इसरारूल हक, नकुल यादव एवं प्रमोद पासवान ने कहा कि एससीआरए का आंदोलन जिला के विकास से जुड़ा है. सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि एससीआरए के नाम पर आज राजनेता से लेकर हर दल आंदोलित हो चुका है. सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि आगामी 14 फरवरी को रेलमंत्री के जमालपुर आगमन के दिन शहर बंद कर रेलमंत्री के घेराव किया जायेगा. मौके पर गोरेलाल सिंह, मुनिलाल मंडल, मो मुख्तार, कृष्णानंद राउत, अविनाश यादव, मनोज क्रांति मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन