पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा लुटेरा

Updated:
विज्ञापन

एलआइसी अधिकारी से छिनतई के मामले में बैंककर्मी के पुत्र की मिली संलिप्तता मुंगेर : मुंगेर एवं असरगंज में 3.50 लाख रुपये लूट कांड का पुलिस अबतक खुलासा नहीं कर पायी है. जबकि एलआइसी डीओ के साथ हुई छिनतई के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं. बावजूद अबतक उक्त युवक को पुलिस गिरफ्तार […]

विज्ञापन

एलआइसी अधिकारी से छिनतई के मामले में बैंककर्मी के पुत्र की मिली संलिप्तता

मुंगेर : मुंगेर एवं असरगंज में 3.50 लाख रुपये लूट कांड का पुलिस अबतक खुलासा नहीं कर पायी है. जबकि एलआइसी डीओ के साथ हुई छिनतई के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं. बावजूद अबतक उक्त युवक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है. जबकि असरगंज लूट कांड में शामिल अपराधी की शिनाख्त नहीं हो पायी है.
विदित हो कि 19 जनवरी को अपराधियों ने जहां शहर के भीड़-भाड़ वाले स्थान पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज के समीप दिन के उजाले में एलआइसी के डीओ अनिल मिश्रा की डिक्की से 1.50 लाख रुपये निकाल लिया था. वहीं 20 जनवरी को दिन के उजाले में ही असरगंज थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर मोटर साइकिल सवार अपराधियों ने रहमतपुर निवासी व्यवसायी दीपक कुमार साह से 2 लाख रुपये छीन कर भाग निकला था. दीपक एसबीआइ शाखा से 2 लाख रुपये निकाल कर घर जा रहा था.
इन दोनों घटनाओं पर अगर गौर करे तो यह साबित होता है कि बैंक से ही इन लोगों की अपराधियों द्वारा रैकी की गयी थी. क्योंकि अनिल कुमार मिश्रा भी यूनाइटेड बैंक शाखा मुंगेर बेकापुर से रुपये निकाले थे. जबकि दीपक ने एसबीआइ शाखा असरगंज से रुपये निकाले थे.
मामले में बैंक कर्मी के पुत्र की संलिप्तता उजागर
एलआइसी के विकास पदाधिकारी अनिल मिश्रा के साथ 1.50 लाख रुपये छिनतई को लेकर पुलिस ने यूनाइटेड बैंक के सीसी टीवी फुटेज को खंगाला है. जिसमें एक युवक लगातार डीओ के साथ दिखाई पर रहा है. लगता है मानो वह युवक बैंक का स्टाफ हो. पुलिस को पता लगा कि वह युवक बैंककर्मी का पुत्र है जो जेनेरेटर चलाने का काम करता है. लेकिन अबतक पुलिस उस मामले का खुलासा नहीं कर पायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन