ऑटो चालकों ने किया रोड जाम

Updated:
विज्ञापन

स्टैंड किरानी की मनमानी का किया विरोध धरहरा : स्टैंड संचालक की मनमानी के विरोध में शुक्रवार को ऑटो चालक व मालिकों ने फुलका उच्च विद्यालय के समीप सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जाम के कारण बंगलवा-जमालपुर मार्ग में लगभग एक घंटे तक वाहनों का परिचालन ठप हो गया. जाम कर रहे मनोहर यादव, […]

विज्ञापन
स्टैंड किरानी की मनमानी का किया विरोध
धरहरा : स्टैंड संचालक की मनमानी के विरोध में शुक्रवार को ऑटो चालक व मालिकों ने फुलका उच्च विद्यालय के समीप सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जाम के कारण बंगलवा-जमालपुर मार्ग में लगभग एक घंटे तक वाहनों का परिचालन ठप हो गया. जाम कर रहे मनोहर यादव, विनोद यादव, विमल यादव, आशीष, रतन साव, विपिन सिंह ने बताया कि जमालपुर स्टैंड किसानी द्वारा बेरियर के रुप में 70 रुपये वसूल किया जाता है जो नियम के विरुद्ध है. यहां दो बार ही आने-जाने का समय दिया जाता है जो पुरी तरह अनुचित है. महंगाई के इस दौड़ में स्टैंड किरानी का यह आदेश जारी रहने से आमदनी काफी कम हो गयी है.
इतना ही नहीं यहां के ऑटो चालक अगर रिजर्व में मुंगेर स्टैंड जाते है तो वहां के कर्मियों द्वारा चालकों के साथ मारपीट किया जाता है. जिसके विरोध में बीआरसी फुलका के समीप चालकों व मालिकों ने सड़क जाम कर दिया. चालकों ने बेरियर राशि कम करने, स्टैंड में शराब बंदी करने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन