रेलकर्मियों ने लगायी न्याय की गुहार

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : रेल इंजन कारखाना के प्रशासनिक भवन कंबाइंड बिल्डिंग के सभाकक्ष में गुरुवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार ने सिन्हा की. शिविर में कारखाना कैंटीन तथा कार्मिक विभाग के रेलकर्मियों की शिकायतों को सुन कर उसका निपटारा किया गया. कार्मिक विभाग के कार्यालय […]

विज्ञापन

जमालपुर : रेल इंजन कारखाना के प्रशासनिक भवन कंबाइंड बिल्डिंग के सभाकक्ष में गुरुवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार ने सिन्हा की. शिविर में कारखाना कैंटीन तथा कार्मिक विभाग के रेलकर्मियों की शिकायतों को सुन कर उसका निपटारा किया गया.

कार्मिक विभाग के कार्यालय अधीक्षक राज कुमार पासवान, राम सागर यादव, राजेंद्र कुमार सिंह तथा एसएनपी वैश्य ने मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति नहीं किये जाने की शिकायत की, जबकि प्रवीर कुमार पाठक ने मुख्य कल्याण निरीक्षक के पद प्रोन्नति के बारे में शिकायत की थी. जिन्हें बताया गया कि पदोन्नति से संबंधित स्क्रीनिंग जांच कर परीक्षाफल के लिए गोपनीय शाखा में भेजा गया है. रिजल्ट प्राप्त होते ही कार्रवाई की जायेगी.

पीके पाठक ने रेल आवास की मरम्मत के बारे में भी शिकायत की थी, जिन्हे बताया गया कि चालू जोन में कार्य संपादित कर दिया जायेगा. मौके पर रेल के कई अधिकारी उपस्थित थे. संचालन सहायक कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन