रातभर मुंगेर व जमालपुर में गुल रही बिजली

Updated:
विज्ञापन

सफियाबाद पावर सब स्टेशन में केबल ब्लास्ट, रात भर लोग रहे परेशान मुंगेर : मंगलवार को हुई बेमौसम बारिश ने बिजली विभाग की लचर व्यवस्था का पोल खोल कर रख दिया. जिसके कारण मुंगेर एवं जमालपुर के कई क्षेत्रों में बिजली रात भर गुल रही. जबकि बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का […]

विज्ञापन

सफियाबाद पावर सब स्टेशन में केबल ब्लास्ट, रात भर लोग रहे परेशान

मुंगेर : मंगलवार को हुई बेमौसम बारिश ने बिजली विभाग की लचर व्यवस्था का पोल खोल कर रख दिया. जिसके कारण मुंगेर एवं जमालपुर के कई क्षेत्रों में बिजली रात भर गुल रही. जबकि बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे के बाद मुंगेर में एवं ढ़ाई बजे जमालपुर में विद्युत सेवा बहाल हो पायी.
कहां-कहां आयी खराबी . सफियाबाद पावर सब स्टेशन में बारिश का पानी जमीन के अंदर जाने से केबल ब्लास्ट कर गया. जिसके कारण पूरे जमालपुर में बिजली गुल हो गयी. लोग अंधेरे में रात गुजारने को विवश रहे. बुधवार को दिन के 11 बजे तक बिजली सेवा बहाल नहीं हो सकी. जबकि खोजा बाजार फीडर में भी रात के 11 बजे से बारिश के कारण खराबी आ गयी.
जिसके बाद बिजली गुल हो गयी. बिंदवारा, खोजाबाजार, महद्दीपुर सहित कासिम बाजार क्षेत्र के लगभग आधे दर्जन मुहल्ले में अंधेरा छाया रहा. बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे इस क्षेत्र में बिजली बहाल हो सकी. इतना ही नहीं नंदलालपुर विद्युत सब ग्रिड में भी बारिश के कारण खराबी आ गयी. जिसके कारण मंगलवार की रात लगभग 8:30 बजे से बिजली गुल हो गयी. फलत: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर, शीतलपुर, दरियापुर, शिवगंज, बरदह सहित दर्जनों गांवों में अंधेरा छा गया. जबकि पूरबसराय, माधोपुर क्षेत्र के भी कई हिस्सों में बिजली गायब रही. जहां आज दोपहर बाद आज विद्युत सेवा बहाल हो सकी.
पहले क्यों नहीं होता इंतजाम . विद्युत विभाग की स्थिति काफी खराब है. हल्की बारिश में ही जब कई ग्रिडों की स्थिति खस्ता हाल हो जाती है तो अधिक बारिश होने पर क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा लगा पाना असंभव है.
बिजली नहीं रहने से बढ़ी परेशानी . बिजली गुल रहने के कारण लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी. एक तो रुक-रुक का बारिश हो रही थी. वहीं दूसरी ओर बिजली नहीं रहने के कारण चारों और अंधेरा छाया रहा. रात भर लोग परेशान रहे. इतना ही नहीं अधिकांश लोगों के घरों के टंकी से पानी की खत्म हो गया. जबकि इंवर्टर भी जवाब दे दिया.
कहते हैं अधिकारी . विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद प्रजापति ने बताया कि बारिश के कारण सफियाबाद में अंडर केबल में खराबी आ गयी. जबकि खोजा बाजार एवं नंदलालपुर फीडर में भी तकनीकी खराबी के कारण विद्युत सेवा बाधित हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन