रेल यूनियन ने निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन

विभिन्न रेल यूनियन के बैनर तले अलग-अलग किये प्रदर्शन जमालपुर : नेशनल ज्वाइंट कमेटी ऑफ एक्शन के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न रेल यूनियन के बैनर तले अलग-अलग प्रदर्शन किये गये. इस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस तथा इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के ओपेन लाइन शाखा के रेलकर्मियों ने रैली निकाली. केंद्रीय मांगों को लेकर डीजल शेड […]

विज्ञापन

विभिन्न रेल यूनियन के बैनर तले अलग-अलग किये प्रदर्शन

जमालपुर : नेशनल ज्वाइंट कमेटी ऑफ एक्शन के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न रेल यूनियन के बैनर तले अलग-अलग प्रदर्शन किये गये. इस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस तथा इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के ओपेन लाइन शाखा के रेलकर्मियों ने रैली निकाली. केंद्रीय मांगों को लेकर डीजल शेड जमालपुर से निकलने वाली रैली का नेतृत्व मेंस यूनियन के शाखा सचिव केडी यादव तथा मेंस कांग्रेस के शाखा सचिव रमेश प्रसाद सिंह ने की.
शाखा अध्यक्ष द्वय केजीपी सिंह तथा समीर कुमार ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिश में सुधार करने, रेलवे में शत प्रतिशत एफडीआइ, डॉ विवेकदेव राय कमिटी के रिपोर्ट को खारिज करने, नये पेंशन नीति को हटा कर पुराने पेंशन नीति को लाने तथा रेलवे का निजीकरण के विरोध को लेकर रैली का आयोजन किया गया. डीजल शेड से निकल कर रैली में शामिल रेलकर्मी सहायक अभियंता (लाइन), कसगनल, कैरेज एंड वैगन, रेलवे स्टेशन परिसर होते हुए लोको शेड जमालपुर पहुंचे.
जहां यूनियन नेताओं ने रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो केंद्रीय संगठन के नेतृत्व में आंदोलन को तेज किया जायेगा. मौके पर दिलीप कुमार, एसडी मंडल, सुबोध कुमार रंजन, सीडी प्रसाद, मनीष कुमार, विनोद सिन्हा, बीके सिंह, पंकज कुमार मधुकर तथा आरएस मेहता सहित दर्जनों रेलकर्मी उपस्थित थे..
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन