नियमित हो अभिभावक के साथ गोष्ठी

Updated:
विज्ञापन

उपसमिति बनाकर शिक्षक व विद्यालय की हर गतिविधि की होगी निगरानी तारापुर : तारापुर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में सोमवार को स्थानीय विधायक डॉ मेवालाल चौधरी ने शिक्षाधिकारियों व उच्च विद्यालय तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की. जिसमें शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रत्येक तीन माह में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी करने […]

विज्ञापन

उपसमिति बनाकर शिक्षक व विद्यालय की हर गतिविधि की होगी निगरानी

तारापुर : तारापुर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में सोमवार को स्थानीय विधायक डॉ मेवालाल चौधरी ने शिक्षाधिकारियों व उच्च विद्यालय तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की. जिसमें शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रत्येक तीन माह में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी करने का निर्णय लिया गया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में विधायक ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए यह जरूरी है कि नियमित रूप से अभिभावक व शिक्षक बैठ कर यह तय करे कि किस प्रकार बच्चों में शिक्षा का सर्वांगीण विकास हो.
इसके लिए नियमित रूप से विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक करने तथा विद्यालय स्तर पर एक उपसमिति बनाकर शिक्षक व विद्यालय की हर गतिविधि की निगरानी की बात कही गयी. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा नियमित रूप से विद्यालयों के निरीक्षण पर भी जोर दिया गया तथा यह भी कहा गया कि शिक्षक को गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगाया जाय. इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता भी शिक्षा में सुधार के लिए अपने सुझाव दिये. बैठक में कहा गया कि कई विद्यालयों में जहां शिक्षकों व संसाधनों का अभाव है.
वहीं बच्चे भी कम विद्यालय आते हैं. अधिकारियों का निरीक्षण खानापूर्ति बन कर रह गयी है. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गा शंकर, राजनीतिक कार्यकर्ता चंदर सिंह राकेश, निरंजन कुमार निषाद, जयकृष्ण सिंह, जयप्रकाश यादव मुख्य रूप से मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन