मजनुओं पर नकेल कसने को लेकर पुलिस ने प्रारंभ की कार्रवाई
मजनुओं पर नकेल कसने को लेकर पुलिस ने प्रारंभ की कार्रवाई फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : बीआरएम कॉलेज पथ में पुलिस बल तैनात प्रतिनिधि : मुंगेर बीआर महिला कॉलेज माधोपुर के समीप लड़कियों के साथ छेड़खानी को लेकर उपजा विवाद तो थम चुका है. लेकिन मुंगेर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए […]
मजनुओं पर नकेल कसने को लेकर पुलिस ने प्रारंभ की कार्रवाई फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : बीआरएम कॉलेज पथ में पुलिस बल तैनात प्रतिनिधि : मुंगेर बीआर महिला कॉलेज माधोपुर के समीप लड़कियों के साथ छेड़खानी को लेकर उपजा विवाद तो थम चुका है. लेकिन मुंगेर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार से मजनुओं पर नकेल कसने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्ग निकाला गया. जबकि कॉलेज रोड एवं अन्य मार्गों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें लगभग 50 से अधिक मोटर साइकिल को पकड़ा गया. मजनुओं के कारण बिगड़ा सद्भाव पुलिस का मानना है कि शहर में इन दिनों जो सद्भाव बिगड़ने की दो घटनाएं घटी उसके पीछे मजनुओं का हाथ है. लड़की के साथ छेड़खानी के कारण ही माहौल बिगड़ा. पहली घटना तोपखाना बाजार में हुई. जिसे संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. यह मामला भी ज्योति एलपीएस स्कूल से उत्पन्न हुआ. जहां कुछ युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी की थी तो दूसरी घटना ब्रह्मस्थान पूरबसराय में भी छेड़खानी के कारण ही विवाद बढ़ा और सामाजिक सद्भाव बिगड़ा. मजनुओं के खिलाफ चला अभियान सामाजिक सद्भाव के पीछे मजनुओं की बात जब सामने आयी तो पुलिस ने नकेल कसने के लिए विशेष रणनीति बनायी. एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने महिला कॉलेज माधोपुर मार्ग में खुद गश्ती की. कई मजनुओं की जहां धुनाई की गयी, वहीं लगभग 50 मोटर साइकिल को पकड़ा गया. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और मजनु उस मार्ग में जाने से भी कतराने लगे. वहीं कंपनी गार्डन के गेट पर भी पुलिस ने मजनुओं के खिलाफ अभियान चलाया. जिसके कारण गार्डन में आने वाले जोड़े एवं मजनु उस होकर फटकना भी बंद कर दिया. गिरफ्तारी के लिए की गयी छापेमारी एसडीपीओ ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें 14 लोग अभियुक्त बनाये गये है. रविवार की रात कासिम बाजार, कोतवाली, बासुदेवपुर एवं पूरबसराय ओपी पुलिस ने अभियुक्तों के घरों पर छापेमारी की. लेकिन सभी घर से फरार थे. शहर में निकला फ्लैग मार्च एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाली गयी. जो कोतवाली थाना से निकला और इंदिरा गांधी चौक, नीलम चौक, रिफ्यूजी कॉलोनी, दिलीप बाबू धर्मशाला रोड़, पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज होते हुए ब्रह्मस्थान पहुंची. निबटने के लिए पूरी तैयारी एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने बताया कि सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने एवं उसमें शामिल शरारती व उपद्रवी तत्वों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर रखी गयी है. 2 टीम क्यूआरटी को म्यूजियम में सुरक्षित रखा गया है. जबकि ब्रज वाहन, दो वाहनों को टीयर गैस दस्ता, कमांडो लाइट, मेगा फोन से लैस किया गया है. जिस पर शिफ्ट वाइज एक पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात रहेंगे. एक वाहन जहां कासिम बाजार थाना क्षेत्र में कार्य करेगा. वहीं दूसरा वाहन कोतवाली थाना क्षेत्र में गश्ती करती रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










