शहर में तनाव, बंद रहा बाजार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आक्रोश. शरारती तत्वों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक स्थित प्रतिमा को तोड़ा गुरुवार की देर रात शरारती तत्वों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के प्रतिमा स्थल पर तोड़-फोड़ के बाद शहर की स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. शुक्रवार को मुंगेर शहर के मुख्य बाजार बंद रहे. चौक बाजार में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान में ताले लगे रहे. […]
विज्ञापन
आक्रोश. शरारती तत्वों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक स्थित प्रतिमा को तोड़ा
गुरुवार की देर रात शरारती तत्वों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के प्रतिमा स्थल पर तोड़-फोड़ के बाद शहर की स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. शुक्रवार को मुंगेर शहर के मुख्य बाजार बंद रहे.
चौक बाजार में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान में ताले लगे रहे. प्रशासनिक स्तर पर काफी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल को शहर में तैनात कर दिया गया. शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.
मुंगेर : गुरुवार की देर रात शरारती तत्वों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के प्रतिमा स्थल पर तोड़-फोड़ के बाद शहर की स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. शरारती तत्वों ने दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा के ऊपर लगे छतरी को गायब कर दिया. जबकि नेम प्लेट को तोड़ दिया.
शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने दीनदयाल चौक की दशा देखी तो स्थानीय लोग उग्र हो गये और हंगामा करते हुए सड़क पर बास-बल्ला रख कर जाम कर दिया. साथ ही टायर जला कर आगजनी भी की. स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गयी और शहर में अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया. लेकिन प्रशासनिक सूझबूझ से माहौल को शांत किया गया.
शहर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किये गये हैं. साथ ही वज्रवाहन सहित अग्निशमन दस्ते को भी पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात रखा गया है. गुरुवार की देर रात शराब के नशे में धुत कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा के ऊपर लगे छतरी को तोड़ डाला. जबकि नेम प्लेट को भी तोड़ दिया. शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने जब प्रतिमा स्थल के साथ तोड़-फोड़ देखा तो आक्रोशित हो गये और दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया.
टायर जला कर किया विरोध प्रदर्शन: प्रतिमा स्थल के साथ तोड़-फोड़ की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग वहां जमा हो गये. लोग काफी आक्रोशित हो गये. लोगों ने दीनदयाल चौक के चारों मार्गों पर बांस लगा कर सड़क को जाम कर दिया. लोगों ने टायर जला कर अपना विरोध प्रदर्शन भी किया. शहर की स्थिति इतनी विस्फोटक हो गयी कि देखते ही देखते राजीव गांधी चौक से लेकर गांधी चौक की सभी दुकानें बंद हो गयी. चोरों ओर लोगों की भीड़ लगी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










