नीट यूजी री-एग्जाम के लिए चली स्पेशल ट्रेन, साहिबगंज से दानापुर तक परीक्षार्थियों को बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर स्टेशन

NEET UG Re-Exam 2026: NEET UG Re-Exam में शामिल होने वाले हजारों परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. मालदा रेल मंडल ने साहिबगंज से दानापुर के बीच एग्जामिनेशन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, जिससे मुंगेर, जमालपुर और भागलपुर के छात्रों को काफी सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

जमालपुर (मुंगेर) में विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

NEET UG Re-Exam 2026: रविवार को आयोजित नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर मालदा रेल मंडल ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष पहल की है. यात्रियों और अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए साहिबगंज से दानापुर तक एग्जामिनेशन स्पेशल ट्रेन चलाई गई है. यह ट्रेन साहिबगंज लूप लाइन के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी और केवल रविवार को ही संचालित होगी.

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की विशेष पहल

मालदा रेल मंडल के एपीआरओ रसराज माझी ने बताया कि नीट यूजी री-एग्जाम के दौरान इस रेलखंड पर यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए दानापुर-साहिबगंज-दानापुर एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इस विशेष ट्रेन के संचालन से दूरदराज के क्षेत्रों से परीक्षा केंद्र पहुंचने वाले छात्रों को काफी राहत मिलेगी.

पटना: ” खान जो है वह खुद ही फर्जी है…” खान सर पर तेज प्रताप का यह बयान हुआ खूब वायरल.

जानिए स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 03236 डाउन दानापुर-साहिबगंज एग्जाम स्पेशल रविवार सुबह 5.15 बजे दानापुर से रवाना हुई और दोपहर 1.45 बजे साहिबगंज पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 03235 अप साहिबगंज-दानापुर एग्जाम स्पेशल साहिबगंज से अपराह्न 3.20 बजे खुलकर रात 12.30 बजे दानापुर पहुंचेगी.

NEET UG Re-Exam 2026: इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह स्पेशल ट्रेन मिर्जाचौकी, पीरपैंती, शिवनारायणपुर, कहलगांव, एकचारी, घोघा, भागलपुर, अकबरनगर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, अभयपुर, कजरा और किऊल रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी. इससे इन क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी.

मुंगेर और जमालपुर के छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा

रेलवे की इस पहल से मुंगेर, जमालपुर और आसपास के इलाकों के उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता था. स्थानीय लोगों ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत किया है.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष ट्रेन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस के निर्धारित मार्ग, समय और ठहराव के अनुसार ही संचालित की जा रही है.

Also Read: NEET री-एग्जाम आज: बिहार में 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 1500 बसों में मुफ्त सफर, जानें और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन